10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

़देर रात तक लोग करते रहे निधि समर्पित

  कुम्हार समाज की ओर से 30 लाख की निधि समर्पण
less than 1 minute read
Google source verification
़देर रात तक लोग करते रहे निधि समर्पित

़देर रात तक लोग करते रहे निधि समर्पित

जोधपुर. श्री राम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान के अंतिम दिन सोमवार देर रात तक लोगो ने निधि समर्पित की। प्रान्त अभियान प्रमुख महेन्द्र सिंह राजपुरोहित व विहिप के अभियान प्रमुख पंडित राजेश दवे ने बताया कि देर रात तक अभियान समापन तक बहुत लोग विहिप संघ कार्यालय व कार्यकर्ताओं से संपर्क कर निधि समर्पण करते रहे। श्रीयादे धाम झालामण्ड में कुम्हार समाज की ओर से व संघ के दुर्गसिंह राजपुरोहित की प्रेरणा से समाज के लोगो ने 30 लाख की निधि का समर्पण किया। महाकालेश्वर मंदिर में आयोजित राम नाम सभा मे मुख्य अतिथि दक्षिण महापौर वनिता सेठ व पूर्व महापौर घनश्याम ओझा सहित पूर्व पार्षद चेतन, हंसराज प्रजापत मौजूद थे। पार्षद पूजा राठी के नेतृत्व में 13 लाख 66 हजार 269 रुपए की समर्पण निधि का संग्रहण कर समिति को समर्पित की गई। ब्रह्मपुरी क्षेत्र में संयोजक राजेन्द्र ओझा व जयप्रकाश दवे के के संयोजन में टोलियो ने रात्रि 12 बजे तक घर घर संपर्क जारी रखा। शनि मंदिर के महंत हेमन्त बोहरा ने गौभक्त जुगराज बोहरा की स्मृति में 51 हजार का चेक सौंपा।