10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अरणेश्वर में आस्था की डुबकी लगाने उमड़ा जन सैलाब

  पवित्र जलाशयों पर दीपदान में झलका उत्साह, घरों-मंदिरों में रही तुलसी-शालिग्राम विवाह की धूम
less than 1 minute read
Google source verification
अरणेश्वर में आस्था की डुबकी लगाने उमड़ा जन सैलाब

अरणेश्वर में आस्था की डुबकी लगाने उमड़ा जन सैलाब

जोधपुर. देव दीपावली की संध्या को एक बार फिर सूर्यनगरी में घरों के कंवले जगमगा उठे। कार्तिक पूर्णिमा के उपलक्ष्य में शहर पवित्र जलाशयों व मंदिर परिसरों में दीपदान किया गया। शहर के निकट मोकलावास ग्राम स्थित भोगिशैल पहाडिय़ों में स्थित पौराणिक महत्व के तीर्थ स्थल अरना-झरना तीर्थ परिसर में आयोजित कार्तिक पूर्णिमा मेले में श्रद्धा का सैलाब उमड़ा। कार्तिक पूर्णिमा को दान-व तीर्थ स्थलों पर स्नान का विशेष महात्म्य होने के कारण अरना-झरना तीर्थ के जलकुण्ड में बड़ी संख्या में लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई। कोविडकाल के लंबे अर्से बाद धार्मिक मेले में मारवाड़ के विभिन्न ग्रामीण अंचल से पहुंचे श्रद्धालुओं ने अरणेश्वर महादेव के दर्शन कर देश में खुशहाली की कामना की। कार्तिक पूर्णिमा को पदमसर जलाशय और तापी बावड़ी परिसर में क्षेत्रवासियों व शहरवासियों ने दीपमाला सजाकर दीपदान किया। अबूझ सावा के रूप में मान्य कार्तिक पूर्णिमा को सूर्यनगरी में सावों की धूम रही। वैष्णव मंदिरों में अन्नकूट महोत्सव के आयोजन हुए। कार्तिक पूर्णिमा को गत एक माह से चले रहे कार्तिक स्नान का समापन व देव प्रबोधिनी एकादशी से आरंभ किए जाने वाले भीष्म पंचक व्रत का भी पारणा किया गया। जूनी मंडी स्थित गंगश्यामजी मंदिर व रातानाडा कृष्ण मंदिर में दीपमाला सजाकर 108 दीपक से आरती की गई।