10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
दूषित जलापूर्ति से बीमार हो रहे लोग, घर-घर में हुई उल्टी-दस्त की शिकायत, देखें वीडियो
Play video

दूषित जलापूर्ति से बीमार हो रहे लोग, घर-घर में हुई उल्टी-दस्त की शिकायत, देखें वीडियो

छीपा घाटी-गंगलाव के पास दमामी हनुमान चौक में दूषित जलापूर्ति का मामला, स्वास्थ्य विभाग ने पास के मोहल्ले से भी भरे वाटर सैंपल
Google source verification

जोधपुर. भीतरी शहर के छीपा घाटी व गंगलाव के मध्य स्थित दमामी हनुमान चौक क्षेत्र में दूषित जलापूर्ति से 50 जने बीमार होने के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को फिर सैंपल भरवाए हैं। वहीं गत शनिवार को लिए सैंपल की रिपोर्ट सोमवार को आ जाएगी। चांदपोल डिस्पेंसरी के प्रभारी डॉ. एसके जैन ने रविवार को टीम के साथ पहुंच बीमारों की सुध ली।

 

उन्होंने बताया कि जिन्हें पहले पेट दर्द था, उन्हें रविवार को उल्टी-दस्त हुई है। जिन्हें मौके पर दवाइयां दी गईं। यहां पास के मोहल्ले से भी सैंपल भरे गए। सोमवार को सरकारी जलापूर्ति होने पर दमामी हनुमान चौक से फिर सैंपल लेंगे।

 

क्षेत्र में पहुंची पत्रिका टीम
पत्रिका टीम के क्षेत्र में पहुंचने के दौरान पूरे मोहल्ले में लोग दूषित जलापूर्ति को जिम्मेदार ठहराते नजर आए। हेमंत परिहार ने कहा कि यदि सिवांची गेट स्थित खाने में जाने से बीमार पड़ते तो वहां आए सभी लोग क्यों नहीं बीमार पड़े? उनके क्षेत्र में जो लोग खाना खाने नहीं गए, वे भी घरों में बीमार पड़े हैं। सुबह तक क्षेत्र के लोगों ने इमरजेंसी में जाकर ड्रीप चढ़ाई है। परिहार ने बताया कि कल से उनकी पत्नी रानी परिहार गोलियां ले रही हैं, लेकिन इंफेक्शन के चलते उसकी सेहत में कोई सुधार नहीं आया।

 

पानी में ई ( एसकरेशिया कोलाई ) कोलाई का अंदेशा
दूषित पानी मे ई-कोलाई का अंदेशा है। लोगों को चिंता है कि उन्हें कई पीलिया व टाईफाईड न हो जाए। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के जानकार भी पानी में ई कोलाई का अंदेशा ही जता रहे है। फिलहाल मण्डोर सेटेलाइट हॉस्पिटल में जांच के बाद ही पूरी पुष्टि होगी।

 

नजर बनाए हुए है
गत शनिवार को लिए सैंपल की रिपोर्ट सोमवार को आएगी। हमने आज भी सैंपल भरे है। सोमवार को फ्रेश पानी का भी सैंपल भरेंगे। सभी के स्वास्थ्य पर हमारी बराबर नजर है।
डॉ. बलवंत मंडा, सीएमएचओ