10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोनावायरस से बचने के लिए जोधपुर के बाशिंदों ने खुद बंद किए कॉलोनी के रास्ते, इनकी सजगता को सलाम

कोरोनावायरस से बचने के लिए जोधपुर के बाशिंदों ने खुद बंद किए कॉलोनी के रास्ते, इनकी सजगता को सलाम
2 min read
Google source verification
people put barricades in colonies of jodhpur during lockdown in india

जोधपुर. एक ओर जहां सरकार और प्रशासन लगातार लोगों से घरों में रहने की अपील कर रहा है तो लेकिन इसके बावजूद कई लोग नियमों को तोडऩे को आतुर है। वहीं दूसरी ओर कुछ लोगों कंी सजगता ने सलाम करने जैसा काम किया है।

people put barricades in colonies of jodhpur during lockdown in india

शहर में कई कॉलोनी व मोहल्ले वालों ने स्वैच्छा से मोहल्ले के प्रवेश द्वार ही बंद कर दिए हैं। साथ ही यह भी संदेश लिखे हैं कि अतिथि कुछ दिन तक मत आना। शहर के कुड़ी भगतासनी सेक्टर 4 के लोगों ने अपनी गली का रास्ता रस्सी व पत्थर लगाकर बंद कर दिया।

people put barricades in colonies of jodhpur during lockdown in india

जब तक लॉक डाउन है वह गली में किसी को नहीं आने देंगे। वहीं सांगरिया क्षेत्र में मालियों की ढाणी जाने वाले रास्ते को लोगो ने स्वैच्छा से बंद कर दिया है। सांगरिया क्षेत्र में ही एक अन्य कॉलोनी की ओर जाने वाले रास्ते को लकड़ी की बल्लियां लगाकर बंद कर दिया गया है।

people put barricades in colonies of jodhpur during lockdown in india

डीसीपी धर्मेंद्र सिंह यादव पावटा चौराहे पर मुस्तैद खड़े नजर आए। वहां खड़े पुलिस कर्मचारियों को कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।