10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

AIR FORCE से मिली अनुमति, अब बढ़ेगी खेल सुविधाएं, कहां, पढि़ए पूरी खबर

- फिजीकल कॉलेज में बढ़ेगी खेल सुविधाएं- मुख्यमंत्री बजट घोषणा में पैरा खेल अकादमी, आवासीय स्पोर्ट्स स्कूल सहित कई खेल परियोजनाएं हुई मंजूर
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Jun 08, 2022

AIR FORCE से मिली अनुमति, अब बढ़ेगी खेल सुविधाएं, कहां, पढि़ए पूरी खबर

AIR FORCE से मिली अनुमति, अब बढ़ेगी खेल सुविधाएं, कहां, पढि़ए पूरी खबर

जोधपुर।

प्रदेश के एकमात्र सरकारी शारीरिक शिक्षक महाविद्यालय में खेल सुविधाओं के विकास व विस्तार का रास्ता साफ हो गया है। एयरफोर्स से अनापत्ति (एनओसी) मिलने के बाद फिजीकल कॉलेज में करीब 5 करोड़ रुपयों की लागत से खेल सुविधाओं का विकास होगा। गौरतलब है कि खेल विभाग की ओर से फिजीकल कॉलेज में आवासीय खेल विद्यालय खोलने की स्वीकृति जारी की गई थी, जिसमें 240 विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों के लिए आवासीय सुविधाएं विकसित होंगी। इसके लिए वायुसेना मुख्यालय से स्वीकृति चाही गई थी।
जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि इन सभी परियोजनाओं के लिए वायु सेना मुख्यालय से करीब 1 महीने में ही स्वीकृति प्राप्त कर ली गई है। इसके अलावा, फिजीकल कॉलेज में अतिरिक्त कक्षा कक्ष, छात्रावास, बैंडमिंटन कोर्ट, स्वीमिंग पूल, ऑडिटोरियम आदि सुविधाएं विकसित की जाएगी। जिला कलक्टर गुप्ता ने बताया कि जोधपुर के लिए मुख्यमंत्री बजट घोषणा वर्ष 2020-21, 2021-22 व 2022-23 के अन्तर्गत कई महत्वाकांक्षी खेल परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं। इनसे खेल क्षेत्र में जोधपुर नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा तथा यहां की खेल प्रतिभाएं राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धाओं के लिए प्रशिक्षित हो सकेंगी।

----
आंगणवा में बनेगा आवासीय स्पोर्ट्स स्कूल

जिला खेल अधिकारी शरद टाक ने बताया कि अमृतलाल गहलोत स्टेडियम, चैनपुरा स्कूल, मण्डोर (संशोधित आंगणवा में) में अनुमानित 7 करोड़ रुपए की लागत से रेजिडेंशियल स्पोर्ट्स स्कूल बनाया जाएगा। इसमें खिलाड़ियों को आवास, शिक्षा व खेल प्रशिक्षण की सुविधाए निशुल्क उपलब्ध होगी।

----
आवासीय पैरा खेल अकादमी बनेगी

जिला खेल अधिकारी टाक ने बताया कि जोधपुर में 20 करोड की लागत से आवासीय पैरा खेल अकादमी की स्थापना की जाएगी।

- 15 करोड़ रुपए की लागत से राजस्थान स्टेट स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट की स्थापना की जाएगी।

- 10 करोड़ की लागत से राजस्थान हाई परफोर्मेन्स स्पोर्ट्स ट्रेनिंग द रिहेबिटेशन सेन्टर की स्थापना की जाएगी।

------