
डाक मेले के दौरान उत्कृष्ट सेवा देने वाले कार्मिक सम्मानित
जोधपुर. जोधपुर मण्डल के तिंवरी उप डाकघर के पंचायत समिति भवन तिंवरी में शुक्रवार को डाक सेवाओं के लिए मेले का अयोजन किया गया। मेले के द्वारा उत्कृष्ट सेवा देने वाले डाककर्मियों को सम्मानित किया गया।
राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र के पोस्ट मास्टर जनरल सचिन किशोर ने विभिन्न डाक सेवाओं के बारे में जानकरी दी। प्रवर अधीक्षक हनीफ खान ने कहा कि मार्च के अंत तक डाक विभाग समस्त लक्ष्यों का आसानी से पूरा कर लेगा। निरीक्षक रमेश जांगिड़ ने बताया कि एक जनवरी से 13 जनवरी तक जोधपुर मण्डल मे 956 सुकन्या समृद्धि योजना खाते खोले जा चुके है। इसके साथ-साथ डाक जीवन बीमा मे प्रथम प्रीमियम के तौर पर 3,95,218 रुपए और ग्रामीण डाक जीवन बीमा मे प्रथम प्रीमियम के तौर पर 1,13,878 रुपए प्राप्त हो चुके हैं।
कार्यक्रम में बतौर अतिथि तिंवरी विकास अधिकारी सांवल राम चौधरी, सरपंच अचल सिंह गहलोत, सहायक निदेशक तरूण शर्मा, आईपीबीबी की सहायक प्रबंधक अंशिका और दिव्यांका शामिल हुई। मेले में सुकन्या खातों की पास बुकों का वितरण भी कन्याओं को किया गया ।
Updated on:
15 Jan 2021 04:36 pm
Published on:
15 Jan 2021 04:36 pm
