11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कल बंद रहेंगे पेट्रोल पंप, आज भरवा लें पेट्रोल-डीजल

jodhpur news - राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन द्वारा एक दिवसीय राज्यव्यापी सांकेतिक हड़ताल की घोषणा
less than 1 minute read
Google source verification
कल बंद रहेंगे पेट्रोल पंप, आज भरवा लें पेट्रोल-डीजल

कल बंद रहेंगे पेट्रोल पंप, आज भरवा लें पेट्रोल-डीजल

जोधपुर. प्रदेश में बुधवार को चौबीस घण्टे के लिए पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। सुबह छह बजे से गुरुवार सुबह छह बजे तक ईंधन नहीं मिलेगा। ऐसे में वाहन चालक मंगलवार को अपनी गाड़ी में पर्याप्त पेट्रोल-डीजल का स्टॉक कर सकते हैं।


राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन द्वारा राज्य सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल पर वैट कम करने के लिए बार-बार आग्रह करने के उपरांत भी सकारात्मक कदम नहीं उठाने पर सोमवार को कलक्टर को राज्यव्यापी एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल करने का ज्ञापन सौंपा। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष गोपालसिंह रूदिया ने बताया कि सरकार द्वारा वैट वृद्धि के बाद राज्य में डीजल बिक्री लगातार गिरती जा रही है। पड़ौसी राज्यों में राजस्थान के मुकाबले पेट्रोल व डीजल की दर पांच से सात रुपए तक कम होने के कारण इसका खामियाजा यहां के आम ग्राहक, किसान, ट्रांसपोर्टर एवं उद्योगों को हो रहा है। साथ ही राज्य को भी करोड़ों रुपए के राजस्व की हानि हो रही है। इसके कारण सीमावृत्ति जिलों के पेट्रोल पंपों का व्यवसाय न्यूनतम स्तर पर आ गया है।

सचिव जितेंद्र शर्मा ने बताया कि यदि इस पर भी राज्य सरकार ने एसोसिएशन की मांग पर ध्यान नहीं दिया तो मजबूरन राज्यव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल की ओर अग्रसर होना पड़ेगा। शिष्टमण्डल में मोहनलाल विश्नोई, सुभाष लोहिया, रमेश पालीवाल, मुकेश रतनानी, राजेश गुलेच्छा, विमल बोथरा, अनिल चौधरी, आनन्द जोशी, राजेश चौधरी के अलावा तीनों कंपनियों के कई डीलर्स भी उपस्थित थे।