10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर के पेट्रोल पंप पर मंडरा है भीषण आग का खतरा, जिद ऐसी कि नहीं लेते एनओसी

जोधपुर नगर निगम ने इससे भी कोई सबक नहीं लिया।
less than 1 minute read
Google source verification
चंगोराभाटा स्थित पेट्रोल पंप

चंगोराभाटा स्थित पेट्रोल पंप

अमित दवे/जोधपुर. जोधपुर की शहरी सीमा में 25 से अधिक पेट्रोल पंप हैं, लेकिन ये जानकर आपको हैरानी होगी कि एक भी पेट्रोल पंप ने नगर निगम से अग्निशमन सुरक्षा सम्बंधी अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं लिया। जिन्होंने ले रखा है उन्होंने नवीनीकरण नहीं कराया है। निगम के जिम्मेदार भी खामोश हैं और पेट्रोल पंप संचालकों को किसी तरह का नोटिस नहीं थमा रहे। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले डूंगरपुर के मेडिकल कॉलेज हॉस्टिपल से सौ कदम दूर एक पेट्रोल पंप पर हुए धमाके में कई लोग घायल हो गए थे। जोधपुर नगर निगम ने इससे भी कोई सबक नहीं लिया।

कई पैट्रोल पंप सडक़ सीमा पर

शहर में कई पेट्रोल पंप सडक़ सीमा से सटे हुए हैं। हालत ऐसी है कि एक भी वाहन किसी पंप से टकरा जाए तो हादसा हो सकता है। कुछ जगह तो रात्रि में तेज गति से वाहनों की आवाजाही पंपों के लिए खतरे का सबब है। हाईकोर्ट रोड, भदवासिया, चौपासनी रोड सहित कई क्षेत्रों में ऐसे कई पेट्रोल पंप हैं जहां समय महज चिंगारी से धमाके होने का खतरा है।


हॉस्पिटल, रेस्त्रां व बहुमंजिला इमारतों के पास भी नहीं एनओसी

शहर के कई हॉस्पिटल, रेस्त्रां व बहुमंजिला इमारतों ने भी निगम से एनओसी नहीं ली है। कुछ मामलों में एनओसी लेने के बाद कभी नवीनीकरण नहीं कराया।


इनका कहना है...
मैंने अभी कार्यभार संभाला है। जहां कमियां हैं उनको दुरुस्त करवाएंगे। सभी जगह का निरीक्षण करेंगे।

- संजय शर्मा, चीफ फायर ऑफिसर