10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रदेश में फलोदी सबसे गर्म, पारा 43 डिग्री पर

Thar Weather - उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल
less than 1 minute read
Google source verification
प्रदेश में फलोदी सबसे गर्म, पारा 43 डिग्री पर

प्रदेश में फलोदी सबसे गर्म, पारा 43 डिग्री पर

जोधपुर. मारवाड़ में शुक्रवार को उमस भरी भीषण गर्मी रही। जोधपुर जिले का फलोदी कस्बा 43 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सर्वाधिक गर्म स्थान रहा। अत्यधिक तापमान और अत्यधिक नमी के कारण कस्बे के लोग बेहाल हो गए। दिनभर पसीने से तरबतर रहे। अन्य स्थानों पर तापमान 40 डिग्री के आसपास रहा। मौसम विभाग के अनुसार अभी कुछ और दिनों तक ऐसी ही मौसमी परिस्थितियां रहने का पूर्वानुमान है।

सूर्य नगरी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह से ही हवा में आपेक्षिक आद्र्रता अधिक होने से उमस का मौसम था। सूरज निकलने के बाद वातावरण में उमस बढ़ती गई। आसमान साफ होने से तेज धूप निकली हुई थी। चटख धूप ने लोगों को दिनभर हलकान किए रखा। दोपहर में तापमान 39.3 डिग्री पर पहुंचा लेकिन उमस भरी गर्मी होने से लोगों को 45 डिग्री से अधिक पारे का एहसास हो रहा था। शाम ढलने के बाद भी गर्मी से कोई खास राहत नहीं मिली। जिले के ग्रामीण से भी लोग उमस भरी तपिश से बेहाल रहे।
जैसलमेर में न्यूनतम तापमान 27 और अधिकतम 40.5 डिग्री रहा वहीं बाड़मेर में रात का पारा 28.4 और दिन का 40.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।