10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फलोदी-लोहावट को रहा बारिश का इंतजार

बदल रहे मौसम के मिजाज के बीच बुधवार को अब उमसभरी गर्मी का दौर शुरु हो गया, जिससे बादलों की दस्तक भी राहत नहीं दिला पाई। भीषण गर्मी के बीच बढ़ी आद्र्रता और भीषण गर्मी ने लोगों को आहत कर दिया और कूलर भी गर्मी से अधिक राहत नहीं दिला सके।
less than 1 minute read
Google source verification
फलोदी-लोहावट को रहा बारिश का इंतजार

फलोदी-लोहावट को रहा बारिश का इंतजार

फलोदी (जोधपुर). बदल रहे मौसम के मिजाज के बीच बुधवार को अब उमस भरी गर्मी का दौर शुरु हो गया, जिससे बादलों की दस्तक भी राहत नहीं दिला पाई। बढ़ी आद्र्रता और भीषण गर्मी ने लोगों को आहत कर दिया और कूलर भी गर्मी से अधिक राहत नहीं दिला सके।

दिन की शुरुआत में ही भीषण गर्मी का अहसास करवा दिया था, तेज हवा का दौर भी चला, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। दोपहर बाद आकाश में बादलों ने दस्तक दी, लेकिन गर्मी से राहत नहीं। रात को भी पंखें गर्म हवा देते रहे। मौसम विभाग के अनुसार फलोदी का अधिकतम तापमान 43 .8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 31.4 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया।

लोहावट. लोहावट कस्बे सहित आस-पास क्षेत्र में गर्मी के तेवर तीखे रहे। वही शाम को आसमान में घटा छाई हुई नजर आई तथा तेज हवा चली। यहां पर सुबह से ही गर्मी के तेवर तीखे रहे। दोपहर में सूरज की किरणें चुभन सा अहसास करा रही थी। गर्मी के आगे कूलर, पंखों की हवा भी बेअसर सी रही। गर्मी से लोगों के हाल बेहाल रहे। शाम को आसमान में घटा छाई हुई नजर आई। तेज हवा भी चली।