10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आमसां से बरसे शोले, फलोदी-पाली में पारा 45 डिग्री

Thar weather - प्रदेश के 4 स्थानों पर तापमान पैंतालीस डिग्री या अधिक- मारवाड़ में उमस भरी गर्मी ने निकाला पसीना
less than 1 minute read
Google source verification
आमसां से बरसे शोले, फलोदी-पाली में पारा 45 डिग्री

आमसां से बरसे शोले, फलोदी-पाली में पारा 45 डिग्री

जोधपुर. प्रदेश में गुरुवार को भीषण गर्मी रही। जोधपुर के फलौदी कस्बे और पाली सहित चार स्थानों पर पारा 45 डिग्री को पार कर गया। इस सीजन में पहली बार तापमान पैंतालीस डिग्री के पार गया। जोधपुर, जैसलमेर और बाड़मेर में उमस भरी गर्मी ने लोगों को दिनभर बेचैन किए रखा। शाम को इक्का-दुक्का स्थानों पर तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हुई लेकिन अधिकांश स्थान भट्टी की माफिक तपते रहे। शुष्क गर्मी झेलने के आदी मारवाड़ के लोगों को उसम भरी गर्मी ने बुरी तरह से झकझोर दिया। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिन गर्मी से कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। उसम में जरुर कमी आ सकती है।

सूर्यनगरी में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा में अधिकतम नमी 67 और न्यूनतम 31 फीसदी होने से सुबह से ही उमस भरा मौसम था। आसमान साफ होने से तीखी धूप निकली। दिन चढऩे के साथ उमस ने शहरवासियों के पसीने छुड़ाने शुरू कर दिए। उमस भरी गर्मी में लोग हलकान होने लग गए। कूलर और पंखे की हवा का एहसास ही नहीं हो रहा था। केवल एयर कंडीशन में बैठे लोगों को ही राहत थी। दोपहर में तापमान 42.5 डिग्री पर पहुंचा। नमी और अत्यधिक तापमान के कारण भीषण गर्मी सी स्थिति थी। जिले के ग्रामीण हिस्सों में और भी अधिक गर्मी रही। फलौदी में रात का तापमान 32.2 और दिन का 45 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
बाड़मेर और जैसलमेर भी आग का दरिया बने हुए थे। जैसलमेर में न्यूनतम तापमान 28.1 और अधिकतम 44.5 डिग्री रहा, वहीं बाड़मेर में रात का पारा 26.6 और दिन का 43.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।

कहां कितना तापमान
बीकानेर -----45.5
श्रीगंगानगर ----- 45.3
पाली ----- 45
फलोदी ----- 45
जैसलमेर ----- 44.5
चूरू ----- 44.4