10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नलों में दूषित पानी : मदेरणा कॉलोनी व अशोक कॉलोनी पहुंची पीएचईडी टीम

नलों में दूषित पानी : मदेरणा कॉलोनी व अशोक कॉलोनी पहुंची पीएचईडी टीमदो गलियों में टूटे मिले 50-60 घरों के जल कनेक्शन, लीेकेज ठीक करने में जुटे कर्मचारी पानी के नमूने लिए, जांच के लिए भेजे लैब जोधपुर. शहर की मदेरणा कॉलोनी और अशोक कॉलोनी में लगातार दूषित पानी की शिकायत के बाद सोमवार को जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) की टीम पहुंची। टीम ने पानी के नमूने लेकर जांच के लिए लैब में भेजा। साथ ही लीकेज तलाश कर जलापूर्ति पाइप लाइन को ठीक करने का काम शुरू किया गया।
less than 1 minute read
Google source verification
नलों में दूषित पानी : मदेरणा कॉलोनी व अशोक कॉलोनी पहुंची पीएचईडी टीम

नलों में दूषित पानी : मदेरणा कॉलोनी व अशोक कॉलोनी पहुंची पीएचईडी टीम

मदेरणा कॉलोनी और अशोक कॉलोनी में गत कई दिनों से घरों में दूषित और मटमैला बदबूदार पानी आ रहा है। इससे उल्टी-दस्त की शिकायत बढ़ गई। दूषित पानी पीने से लोग बीमार होने लगे। साथ ही बीमारी से बचने के लिए लोग टैंकर डलवाने और पीने के लिए बाहर से कैंपर मंगवाने को विवश हो गए। सोमवार को पीएचईडी की टीम मदेरणा कॉलोनी और अशोक कॉलोनी पहुंची। कॉलोनीवासियों के सहयोग से पेयजन लाइन के लीकेज तलाशकर उन्हें ठीक करने का काम शुरू किया गया। साथ ही कई जगह से पानी के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे गए।

सड़क निर्माण में टूटे जल कनेक्शन

पीएचईडी के अधिकारियों का कहना है कि मदेरणा कॉलोनी में दो गलियों में सड़क बन रही है। सड़क निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी ने खुदाई के दौरान 50-60 घरों के जल कनेक्शन क्षतिग्रस्त कर दिए। पेयजल लाइन जगह-जगह से लीक होने से सीवरेज और अन्य गंदा पानी जलापूर्ति लाइन में मिल गया। इससे क्षेत्र में दूषित पानी आने लगा। अब पीएचईडी की टीम जलापूर्ति लाइन को ठीक करने में जुटी है।अशोक नगर में लीकेज रोके

पीएचईडी के अधिकारियों का कहना है कि अशोक नगर में जहां-जहां दूषित पानी की शिकायत थी, वहां लीकेज रोककर स्वच्छ पानी की आपूर्ति बहाल कर दी गई है।

---------------------------

अशोक कॉलोनी में लीकेज ठीक करके स्वच्छ पानी की आपूर्ति बहाल कर दी गई है। मदेरणा कॉलोनी में दो गलियों में सड़क निर्माण के दौरान 50-60 मकानों के घरेलू जल कनेक्शन क्षतिग्रस्त हो गए। इनको ठीक करने का काम चल रहा है। उम्मीद है कि मंगलवार या बुधवार को दूषित पानी आने की समस्या दूर हो जाएगी।- संदीप शुक्ला, एईएन, पीएचईडी