10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संविदा भर्ती में फिजीशियन व शिशु विशेषज्ञ रूचि नहीं दिखा रहे

    स्वास्थ्य विभाग
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित नवीन शहरी स्वास्थ्य केंद्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर विशेषज्ञों की संविदा आधारित भर्ती निकाली गई है। हश्र ये हुआ हैं कि दोनों विशेषज्ञों के पद पर पीजी किए केवल एक-एक अभ्यर्थी ने ही अपना आवेदन किया है। विभाग ने फिजीशियन 1 और शिशु रोग विशेषज्ञ 1 पद के लिए भर्ती निकाली हैं। विभाग की ओर से इनको मासिक मानदेय 1 लाख रुपए दिया जा रहा है, लेकिन पीजी किए हुए अभ्यर्थियों को ये राशि बहुत कम लग रही हैं, इस कारण भी विभाग को गत 12 नवंबर तक कोई आवेदन नहीं मिले। स्वास्थ्य विभाग की इस संविदा आधारित भर्ती में चिकित्सा अधिकारी की 6 सीटों के लिए 20 के आवेदन आए हैं। हालांकि चिकित्सा अधिकारी को 40 हजार रुपए मासिक भुगतान किया जाएगा, जबकि 20 आवेदन भी कम ही हैं। सीएमएचओ डॉ. बलवंत मंडा ने बताया कि इन भर्तियों के लिए कलक्टर के पास फाइल भेजी गई है, जो साक्षात्कार की तिथि बताएंगे, उसी अनुसार आगे निर्णय होगा।