10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
कार्यकर्ता बन कर भाजपा जिलाध्यक्ष जोशी की काटी जेब, धुनाई कर किया पुलिस के हवाले
Play video

कार्यकर्ता बन कर भाजपा जिलाध्यक्ष जोशी की काटी जेब, धुनाई कर किया पुलिस के हवाले

इस अवसर पर भारी मात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों की भीड़ देखने को मिली। एेसे में जेब कतरों को भी चांदी कूटने का अवसर मिल गया।
Google source verification

video : gautam udelia/जोधपुर. विधानसभा चुनावों के लिए नामांकन भरने की प्रक्रिया ने जोर पकड़ लिया है। इस क्रम में भाजपा से सरदारपुरा सीट के प्रत्याशी शंभू सिंह खेतासर ने शुक्रवार को अपना नामांकन भरा। इस अवसर पर भारी मात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों की भीड़ देखने को मिली। एेसे में जेब कतरों को भी चांदी कूटने का अवसर मिल गया। नामांकन भरने के लिए जाने के दौरान एक जेबकतरा भी फर्जी कार्यकर्ता बन कर भीड़ में शामिल हो गया। उसने मौका देखते ही वहां मौजूद पार्टी के जिलाध्यक्ष देवेंद्र जोशी की जेब काट ली। इस बात का जैसे ही कार्यकर्ताओं को मालूम चला तो वे भडक़ गए। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने जेबकतरे की धुनाई करनी शुरू कर दी। मामला बढ़ता इससे पूर्व ही पार्टी के वरिष्ठ लोगों ने गुस्साए कार्यकर्ताओं को शांत कर कानून की पालना करने की सीख दी और फिर जेबकतरे को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस उसे उदयमंदिर थाने लेकर गई है।