11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज से जोधपुर समेत 13 स्टेशनों का प्लेटफॉर्म टिकट 50 रुपए

jodhpur news - भगत की कोठी-साबरमती एक्सप्रेस रद्द
less than 1 minute read
Google source verification
आज से जोधपुर समेत 13 स्टेशनों का प्लेटफॉर्म टिकट 50 रुपए

आज से जोधपुर समेत 13 स्टेशनों का प्लेटफॉर्म टिकट 50 रुपए

जोधपुर. कोरोना वायरस से निपटने के लिए बुधवार को जोधपुर रेल मण्डल ने जोधपुर समेत मण्डल के 13 रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत 10 रुपए से बढ़ाकर 50 रुपए कर दी। नई कीमत गुरुवार से लागू होगी। जोधपुर के अलावा, जयपुर, बीकानेर और अजमेर मण्डल के कई रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट महंगा हुआ है। इसके अलावा रेलवे ने भगत की कोठी-सारबमती एक्सप्रेस का संचालन 31 मार्च तक रद्द कर दिया है।

देश में नोवल कोरोना वायरस कोविद-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए मंडल रेल प्रबन्धक आशुतोष पंत ने बुधवार को रेलवे स्टेशनों व ट्रेनों में आम लोगों और यात्रियों के भीड़ की समीक्षा की। एहतियात के तहत रेलवे स्टेशनों पर भीड़ कम करने के लिए जोधपुर रेल मंडल के जोधपुर, बाड़मेर, बालोतरा, पाली, मारवाड़ जंक्शन, नागौर, मकराना, जैसलमेर, समदड़ी, डेगाना, मेड़ता रोड, जालोर, मारवाड़ भीनमाल और भगत की कोठी रेलवे स्टेशनों के प्लेटफ ार्म टिकट की कीमत अस्थाई तौर पर 50 रुपये करने का निर्णय किया गया। इसके अलावा सप्ताह में पांच दिन चलने वाली गाड़ी संख्या 14819/14820 भगत की कोठी-साबरमती-भगत की कोठी एक्सप्रेस का संचालन १९ से ३१ मार्च तक बंद करने का निर्णय किया गया।

रेलने ने कोराना से निपटने के लिए उठाए ये कदम
1- एसी कोचेज से सभी पर्दे एवं कम्बलों को हटाना
2- एसी कोच का न्यूनतम तापमान 24-25 डिग्री सैट
3- यात्रियों को धुले व सील पैक लिनेन की आपूर्ति
4- ऑन बोर्ड हाउस कीपिंग स्टॉफ की नियमित काउसलिंग
5- यात्री इण्टरफेस (सम्पर्क) के क्षेत्रों जैसे लिफ्ट हैण्डल, स्वीचेज, रेलिंग, एस्केलेटर रेलिंग, नल, डोर हैण्डल, चार्जिंग पोइंट इत्यादि को नियमित अंतराल से संक्रमण मुक्त करना।
6- सभी सफ ाई/लॉंड्री कर्मचारियों को सुरक्षात्मक उपकरण जैसे ग्लव्स व मास्क प्रदान करना।
7- स्टेशनों पर उपलब्ध बैन्चेज, वेटिंग रूम तथा अन्य क्षेत्रों की नियमित रूप से सफाई।