10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
जोधपुर में रिमझिम बारिश, दिन का पारा 31.2 डिग्री
Play video

जोधपुर में रिमझिम बारिश, दिन का पारा 31.2 डिग्री

jodhpur news - आज भी आएंगे बरसाती बादल
Google source verification

जोधपुर. मानसून के सक्रिय होने से शनिवार को जालोर-सिरोही को छोडकऱ मारवाड़ के कई हिस्सों बादल बरसे। जोधपुर जिले में सर्वाधिक बारिश हुई। शहर में दोपहर तक रिमझिम बारिश से दिन का तापमान 31.2 डिग्री से ऊपर नहीं जा सका। लंबे अरसे बाद लोगों को गर्मी से पूरी राहत मिली। बिलाड़ा में 72 मिलीमीटर बारिश से सडक़ों पर बाळे बह गए। निचले इलाकों में पानी भर गया। लूणी में 45 मिमी बारिश से खेत लबालब हो उठे। मौसम विभाग के अनुसार रविवार और सोमवार को भी बादल-बरसात का मौसम बना हुआ है मंगलवार से बारिश में फिर से तेजी आने की उम्मीद है।

दिन का पारा 7 डिग्री तक गिरा, बारिश केवल 3 मिमी
जोधपुर में शनिवार अलसुबह से ही बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री रहा। सुबह से ही घने बादलों के कारण सूरज नहीं निकला। सुबह 8 बजे से ही काले बादलों से छींटे गिराना शुरू कर दिया। दोपहर तक रुक रुककर बरसात चलती रही। रिमझिम बारिश से पहाड़ों के मौसम का अहसास हुआ। हालांकि इस दौरान बारिश केवल 3 मिमी ही दर्ज हो सकी लेकिन दोपहर में तापमान करीब सात डिग्री तक गिर गया। अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री से ऊपर नहीं जा सका यानी दिन व रात के तापमान में 4.5 डिग्री का ही अंतर रहा। इससे पिछले डेढ़ महीने से उमस भरी तपिश झेल रहे शहर का राहत मिली। दोपहर बाद धूप निकल आई। शहरवासियों ने इसका उपयोग गीले कपड़े सहित अन्य सामान को सूखाने के लिए किया।