
RIICO---360 डिग्री फोटो व्यू के साथ भूखण्ड़ों की होगी नीलामी
जोधपुर।
रीको की ओर से आवेदकों को भूखण्ड़ों के चयन में विशेष सुविधा देते हुए नया फीचर लांच किया गया है। जिसमें आवेदक को ऑनलाइन ई-नीलामी में भूखण्ड़ की मौके की 360 डिग्री फोटो व्यू दिखेगा। इससे आवेदक को भूखण्ड़ के आसपास की जगह की वास्तविक स्थिति की जानकारी हो सकेगी और उसे भूखण्ड़ चयन/बोली लगाने में असानी होगी। प्रदेश में सरकारी स्तर पर रीको पहली एजेंसी है, जिसकी ओर से भूखण्ड़ों की ई-नीलामी के दौरान आवेदक को 360 डिग्री फोटो व्यू भी नजर आएगा।
---
25 भूखण्ड़ों की ई-नीलामी 13 से
रीको की ओर से बोरानाडा इण्डस्ट्रियल पार्क, चतुर्थ चरण, प्रथम चरण, आवासीय कॉलोनी, एग्रो फूड पार्क, ईपीआईपी व किशनघाट, जैसलमेर के प्रमुख लोकेशन पर 7 औद्योगिक, 3 आवासीय व 15 व्यवसायिक सहित 25 भूखण्डों को ई-नीलामी से आवंटन किया जाएगा। रीको बोरानाडा के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक विनीत गुप्ता ने बताया कि बोलीदाता रीको की वेबसाईट पर 13 से 28 सितम्बर शाम 6 बजे तक ऑनलाईन बिडिंग प्रक्रिया से अमानत राशि जमा करवाकर नीलामी में भाग ले सकते है। ऑनलाईन बिडिंग 29 सितम्बर से 1 अक्टूबर शाम 5 बजे तक चलेगी।
Published on:
12 Sept 2021 05:50 pm
