10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस प्रत्याशी के बैनर पर मोदी की तारीफ, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही वायरल

वे मोदी की प्रशंसा कर रही हैं तो उनके लिए अच्छी बात है। यदि उन्होंने नहीं लगाया तो जांच होनी चाहिए।
less than 1 minute read
Google source verification
elections in rajasthan 2018

raj election 2018, Rajasthan Elections 2018, elections in Rajasthan, jodhpur news, jodhpur news in hindi

जोधपुर. जोधपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी मनीषा पंवार का रातानाडा स्थित आर्य समाज भवन के बाहर लगा बैनर बुधवार को चर्चा में रहा। दरअसल, इस बैनर पर लिखा था कि ‘मोदी जी यूं केवे कि: नारी वर्ग रो समाज में, सशक्तिकरण और सम्मान सब लोगां रे विकास वास्ते देश-हित में बहुत जरूरी है’ और नीचे मनीषा पंवार का नाम लिखा था। मनीषा के साथ पीएम मोदी की फोटो भी लगी थी। बैनर का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इसे तत्काल हटा दिया गया। मनीषा पंवार का कहना है कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है। उन्होंने ऐसा बैनर नहीं लगवाया। बोलीं, मुझे इस बारे में सोशल मीडिया से पता चला है। मैं ऐसा लगवा भी कैसे सकती हूं? वहीं शहर भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी ने कहा कि अगर वे भी मोदी की फैन हैं तो स्वागत है। वे मोदी की प्रशंसा कर रही हैं तो उनके लिए अच्छी बात है। यदि उन्होंने नहीं लगाया तो जांच होनी चाहिए।