10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रधानमंत्री मोदी के 9 पीएम वाले आह्वान पर जोधपुर के युवा की अपील, विद्युत लोड का भी रखें ख्याल

कोरोना वायरस से जारी लॉकडाउन की इस जंग में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी देशवासियों से अपने घरों व प्रतिष्ठानों आदि की बिजली बंद करते हुए दीपक, मोमबत्ती और टॉर्च-मोबाइल आदि की रोशनी नौ मिनट जलाने का आज रात नौ बजे का आह्वान किया है।
less than 1 minute read
Google source verification
pm narendra modi appeal on switching lights off on 5th april

प्रधानमंत्री मोदी के 9 पीएम वाले आह्वान पर जोधपुर के युवा की अपील, विद्युत लोड का भी रखें ख्याल

जोधपुर. कोरोना वायरस से जारी लॉकडाउन की इस जंग में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी देशवासियों से अपने घरों व प्रतिष्ठानों आदि की बिजली बंद करते हुए दीपक, मोमबत्ती और टॉर्च-मोबाइल आदि की रोशनी नौ मिनट जलाने का आज रात नौ बजे का आह्वान किया है। इसको लेकर देशवासियों में खासा उत्साह है। वहीं सूर्यनगरी के युवा इंजीनियर वैभव वैष्णव ने इस संबंध में एक जागरूकता भरा संदेश भी दिया है। सोशल मीडिया के माध्यम से उनका कहना है कि पीएम मोदी की इस बात का समर्थन करते हुए यह अवश्य रूप से ध्यान रखा जाए कि अचानक बिजली बंद करने और शुरू करने से विद्युत लोड न गड़बड़ा जाए। उनका संदेश है कि सभी लाइट्स न तो एक साथ ऑन करें न ही ऑफ। साथ ही पंखा, टीवी व फ्रीज आदि हाई पॉवर एप्लाइंस को भी बंद न किया जाए। मेन स्विच को भी बंद करने से आमजन को परहेज करना चाहिए। आईआईटी जोधपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में शोधार्थी वैष्णव ने बताया कि एक जागरूक नागरिक की तरह रात्रि नौ बजे से कुछ मिनट पूर्व लाइट्स बंद करें और नौ मिनट पूर्ण होने से कुछ देर पूर्व या बाद में वापस इसे जलाया जाए।