10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हर घर में पहुंचेगी PNG, देश में चार गुणा बढ़ी, Rajasthan के इस शहर से आई अच्छी खबर

- देश में चार गुना और जोधपुर में हर 10वें घर में पहुंची गैस, - घर-घर गैस कनेक्शन पर देशभर में हो रही बात, जोधपुर का 20 प्रतिशत एरिया कवर  
2 min read
Google source verification
हर घर में पहुंचेगी PNG, देश में चार गुणा बढ़ी, Rajasthan के इस शहर से आई अच्छी खबर

हर घर में पहुंचेगी PNG, देश में चार गुणा बढ़ी, Rajasthan के इस शहर से आई अच्छी खबर

जोधपुर. देश में Natural Gas आधारित अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए मुहिम तेज हुई है। बीते दिनों आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने नेचुरल गैस के क्षेत में निवेश व सुविधाएं बढ़ाने पर जोर दिया है।
देश में पिछले आठ साल में घरों में पाइप्ड नेचुरल गैस यानी PNG के कनेक्शन में करीब चार गुना की बढ़ोतरी हुई है। Jodhpur में भी एरिया के लिहाज से तो 20 प्रतिशत कवर हो गया है और कनेक्शन के लिहाज से हर 10वें घर में पीएनजी गैस पहुंच चुकी है। पत्रिका ने इसी ध्यान में रखते हुए जोधपुर में इस योजना की पड़ताल की।


फैक्ट फाइल

- 8 साल में 4 गुणा देश में घरों के पीएनजी कनेक्शन।
- देश में 95 लाख पीएनजी कनेक्शन।

- 14 हजार करीब कनेक्शन जोधपुर में हुए।
- 20 प्रतिशत हिस्सा कवर हुआ है शहर का।

- 2 साल में कवर करना है शहर का बचा हुआ हिस्सा।
- 415 किमी लाइन बिछाई गई है अभी तक।

14 हजार घरों में पहुंची गैस पाइप लाइन
शहर में डोर टू डोर गैस कनेक्शन देने वाली कंपनी एजीएंडपी प्रथम ने पिछले करीब डेढ़ साल में शहर का 20 प्रतिशत हिस्सा कवर किया है। शहर के करीब 14 हजार घरों में गैस पाइप लाइन पहुंची है। जबकि अगले दो साल में पूरे शहर कवर करने का लक्ष्य है। लेकिन इसमें परकोटा शहर का कुछ हिस्सा अछूता रह सकता है। क्योंकि वहां अंडरग्राउंड पाइप लाइन डालने की संभावनाओं को तलाश जाएगा।

यह है फायदा
एक कनेक्शन लेने के लिए करीब 7 हजार की राशि ली जा रही है। इसमें डिपोजिट राशि शामिल है। इसके बाद करीब एक चार सदस्य परिवार को पांच सौ से छह सौ रुपए मासिक खर्च आता है, जो कि एलपीजी गैस सिलेंडर में एक हजार रुपए से अधिक है। इस प्रकार करीब तीन सौ से चार रुपए तक की बचत होती है।

कॉलोनाइजर की डिजाइन में बदलाव
कई बड़े कॉलोनाइजर भी अब अपने मकान के डिजाइन में गैस पाइप लाइन को शामिल करने लगे हैं। वहीं कई व्यक्तियों ने निजी तौर पर नए मकान बनाते समय भी अपनी रसोई में पाइप लाइन से गैस का विकल्प छोड़ा है, जिससे कि उनके क्षेत्र में जब पाइप लाइन आएगी तो मदद मिल सकेगी।