10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हुक्का बार पर पुलिस कार्रवाई, संचालक गिरफ्तार

- नियमों को ताक पर रखकर संचालित हो रहा था हुक्का बार
less than 1 minute read
Google source verification
Police action on hookah bar, owner arrested

हुक्का बार पर पुलिस कार्रवाई, संचालक गिरफ्तार

जोधपुर. शास्त्रीनगर थाना पुलिस ने मेडिकल कॉलेज के सामने स्थित एक हुक्का बार पर दबिश देकर संचालक को गिरफ्तार किया। गत दिनों सरदारपुरा थाना पुलिस ने गांधी मैदान की गली में बालिका विद्यालय के पास चल रहे एक हुक्का बार से तीन युवकों को गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार कॉलेज के सामने सिंधी कॉलोनी में नियमों को ताक पर रखकर डाउन टाउन नामक हुक्का बार संचालित होने की जानकारी मिली। जो लम्बे अर्से से संचालित हो रहा था। इस पर पुलिस ने शुक्रवार को बार में दबिश दी, जहां हुक्का पी रहे अनेक युवक भाग निकले। पुलिस ने धूम्रपान अधिनियम में मामला दर्ज कर संचालक पावटा में द्वितीय पोलो में भगतसिंह मार्ग निवासी पीयूष गहलोत पुत्र सूर्यप्रकाश माली को गिरफ्तार किया। मौके से तीन हुक्का और कई फ्लेवर भी जब्त किए गए हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि बार में स्कूल व कॉलेज के छात्र और छात्राएं आती थी व उन्हें हुक्का पिलाए जा रहे थे।