10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस कमिश्नर ने बताया- किस तरह सोशल मीडिया पर नजर रखेगी पुलिस,हिंसा भड़काने पर कड़ी कार्रवाई

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification

जोधपुर

image

Rajesh

Aug 04, 2018

police commissioner

police commissioner

जोधपुर.
शहर की कानून व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। समाज के सभी वर्ग, जाति व समुदाय में सौहार्द बनाए रखने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। हेट क्राइम यानि विद्वेष फैलाने वाले अपराध की रोकथाम राज्य पुलिस की प्राथमिकता में शामिल है। पुलिस महानिदेशक भी इसके प्रति गम्भीर हैं। किसी भी सूचना की सत्यता का पता लगाए बिना संदेश को फैलाने वालों पर अंकुश की जरूरत है। साम्प्रदायिक विद्वेष फैलने से रोकने के लिए सोशल मीडिया ग्रुप पर नजर रखी जाएगी। यह कहना है कि आइपीएस अधिकारी व नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर आलोक वशिष्ठ का। पद ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में महानिरीक्षक पद के अधिकारी वशिष्ठ ने कहा कि सोशल मीडिया सूचना के आदान-प्रदान का प्लेटफार्म है। एक चर्चित सोशल मीडिया प्लेटफार्म से सरकार सम्पर्क कर रही है, ताकि फर्जी सूचनाएं फैलने से रुकें।

उन्होंने कहा कि हेट क्राइम से साम्प्रदायिक हिंसा पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हिंसा भड़काने व जातिगत वैमनस्य फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। पुलिस कमिश्नर ने महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों की सुरक्षा व सहायता को लेकर भी प्रयास करने का विश्वास दिलाया। साथ ही बीट कांस्टेबल व्यवस्था में सुधार के प्रयास पर बल दिया।

थानाधिकारी प्रतिदिन लेंगे मीटिंग
पुलिस कमिश्नर वशिष्ठ ने जनता की भागीदारी से अपराध नियंत्रण के संबंध में कहा कि आमजन की मदद से सूचनाओं का आदान-प्रदान हो सके, इसके लिए थानाधिकारी को प्रतिदिन सभी जवानों व अधिकारियों के साथ मीटिंग करनी चाहिए। जोधपुर में भी वे सभी थानाधिकारियों को एेसा करने के निर्देश देंगे, ताकि बीट कांस्टेबल से क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों की जानकारी मिल सके और पुलिस की प्राथमिकता थानाधिकारी बीट कांस्टेबल के माध्यम से आमजन तक पहुंचा सके।

जोधपुर महानगर है, अंतरराष्ट्रीय सीमा से जुड़ा है
पुलिस कमिश्नर ने कहा कि किसी शहर की कानून व्यवस्था में संवेदनशीलता व क्विक रेस्पॉन्स महत्वपूर्ण है। किसी भी सूचना मिलने पर पुलिस कितनी जल्दी पहुंचकर निस्तारण करती है यह बहुत मायने रखता है। जोधपुर महानगर है और देश-विदेश की सीमा से जुड़ा है। एेसे में विभिन्न जांच एजेंसियों के साथ सामंजस्य बना सूचनाओं का अदान-प्रदान किया जाएगा। अन्य जिलों से सूचनाएं ली जाएंगी।

साइबर अपराध बढ़े, कार्रवाई जारी रहेगी
पुलिस कमिश्नर ने कहा कि सुविधाएं, विकास व जनसंख्या के साथ चुनौतियां बढ़ी हैं। नए-नए तरीके ईजाद होने से साइबर अपराध बढ़े हैं। सोशल मीडिया का नकारात्मक उपयोग भी हो रहा है। राज्य पुलिस की उच्च प्राथमिकता है कि सेाशल मीडिया के मार्फत विद्वेष फैलाने वालों की पहचान कर त्वरित कार्रवाई की जा सके। हार्डकोर बदमाश गिरोह बनाकर माफिया गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। जोधपुर पुलिस ने इनके खिलाफ अच्छी कार्रवाई की है, जो आगे भी जारी रहेगी।