10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस देखती रह गई, जब्त कार भगा ले गया चालक

- यातायात पुलिस के एएसआइ ने दर्ज कराई एफआइआर
less than 1 minute read
Google source verification
Police kept watching, The driver drove away the seized car

Police kept watching, The driver drove away the seized car

जोधपुर. यातायात पुलिस के इंटरसेप्टर ने पाली रोड पर आफरी के सामने ओवरस्पीड कार जब्त तो कर ली, लेकिन चालक दूसरी चाबी लगाकर कार लेकर भाग गया।

यातायात पुलिस में एएसआइ चतुराराम भड़ला के अनुसार ओवर स्पीड कार में चालक सुनील बिश्नोई सहित तीन जने सवार थे। जांच में चालक के नशे में होने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने एमवी एक्ट की धारा १८५ में कार जब्त की और चाबी लेकर कार साइड में खड़ी करा दी । पुलिस के अन्य कार्रवाई में व्यस्त होते ही कार चालक ने नजरें बचाकर दूसरी चाबी से कार का लॉक खोला और तीनों अंदर बैठ गए और कार लेकर चंपत हो गए । पता लगने पर यातायात पुलिस ने नाकाबंदी कराई, लेकिन कार व युवकों का पता नहीं चल पाया । इस पर कुड़ी भगतासनी थाने में लोहावट में बिशनावास निवासी चालक सुनील पुत्र हड़मानराम बिश्नोई के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कराया।