
इंजीनियर के 64 लाख रुपए बचाने वाले थानाधिकारी व कांस्टेबल सम्मानित
जोधपुर.
सेवानिवृत्त इंजीनियर के 65.77 लाख रुपए में से 64 लाख रुपए साइबर ठगों से बचाने वाले खांडा फलसा थाना प्रभारी दिनेश लखावत व कांस्टेबल सुरेश बिश्नोई को पुलिस कमिश्नर जोस मोहन ने बुधवार को दो-दो हजार रुपए व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया।
बनिवावाड़ा निवासी सेवानिवृत्त एक्सइएन कृष्ण कुमार के बैंक खाते से ठग ने 6 लाख रुपए निकाल लिए थे। इतना ही नहीं, 58 लाख रुपए की एफडीआर भी तोड़कर रुपए ट्रांसफर करने लग गए थे। कुल 64.77 लाख रुपए साइबर ठगों ने निकाल लिए थे। इसका पता लगने पर पीडि़त ने मामला दर्ज कराया था। कम्प्यूटर ऑपरेटर सुरेश बिश्नोई ने प्रयासों के बाद चार लाख रुपए रिफण्ड करा दिए थे और साठ लाख रुपए ठगों के पास पहुंचने से पहले बचा लिए थे। पुलिस के इन प्रयासों के लिए पुलिस कमिश्नर जोस मोहन ने पुलिस उपायुक्त (पूर्व) धर्मेन्द्रसिंह व एडीसीपी (पूर्व) भागचंद मीणा की मौजूदगी में थानाधिकारी दिनेश लखावत व कांस्टेबल सुरेश बिश्नोई को दो-दो हजार रुपए और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।
Published on:
02 Jun 2021 11:51 pm
