10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस अधिकारी व जवानों ने श्रमदान कर पुलिस लाइन चमकाई

- पुलिस कमिश्नर के नेतृत्व में किया श्रमदान
less than 1 minute read
Google source verification
पुलिस अधिकारी व जवानों ने श्रमदान कर पुलिस लाइन चमकाई

पुलिस अधिकारी व जवानों ने श्रमदान कर पुलिस लाइन चमकाई

जोधपुर.
पुलिस कमिश्नर जोस मोहन के नेतृत्व में पुलिस अधिकारी व जवानों ने शुक्रवार को रातानाडा पुलिस लाइन परिसर में श्रमदान कर साफ-सफाई की। लाइन के विभिन्न क्षेत्रों से झाडि़यां, घास व कूड़ा करकट हटाया गया।

पुलिस कमिशनर जोस मोहन, पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय व यातायात) कालूराम रावत के नेतृत्व में सुबह साढ़े सात से दस बजे तक पुलिस लाइन स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय, बाल उद्यान, शिव मंदिर के आस-पास के क्षेत्र में श्रमदान किया गया। ढाई घंटे तक कंटीली झाडि़यां, गैर जरूरी घास-फूस व कूड़ा करकट हटाया गया। पुलिस अधिकारियों के साथ जवानों ने गेंती, फावड़े चलाकर आवासीय परिसर की सड़कों के किनारों पर सफाई की।
इस अवसर पर एडीसीपी राजकुमार, निर्मला बिश्नोई, कैलाशदान रतनू, रघुनाथ गर्ग, एसीपी नूर मोहम्मद, रविराजसिंह, संचित निरीक्षक बंशीलाल वैष्णव के साथ लाइन व कार्यालयों के १७५ जवान शामिल थे।

सप्ताह में एक दिन स्वेच्छा से सफाई करें
पुलिस कमिश्नर जोस मोहन ने लाइन के आवासीय परिसर में पुलिसकर्मियों के घरवालों से भी बातचीत की। उन्होंने कहा कि आवासीय परिसर के आस-पास सप्ताहिक अवकाश पर श्रमदान अवश्य करें। पूरे क्षेत्र को स्वच्छ रखें।