10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गाड़ी पर हमला किया तो पुलिस ने दागी गोलियां, तीन गिरफ्तार

ओसियां. बुधवार देर रात संदिग्ध स्थिति में खड़ी दो पिकअप व एक एसयूवी को पुलिस ने पूछताछ की कोशिश की तो उसमें बैठे लोगों ने पुलिस की गाड़ी को टक्कर मार पुलिस दल पर हमला करने कोशिश की।
2 min read
Google source verification
Police raid tainted bullets, three arrested

गाड़ी पर हमला किया तो पुलिस ने दागी गोलियां, तीन गिरफ्तार

ओसियां. तिंवरी रोड पर बुधवार देर रात संदिग्ध स्थिति में खड़ी दो पिकअप व एक एसयूवी को पुलिस ने पूछताछ की कोशिश की तो उसमें बैठे आपराधिक प्रवृति ने लोगों ने पुलिस की गाड़ी को टक्कर मार पुलिस दल पर हमला करने कोशिश की।

पुलिस ने जवाब में फायरिंग कर उनपर काबू पाने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस ने उनमें सवार तीन लोगों को गिरफ्तार कर एक एक कैम्पर व स्कार्पियो को जब्त किया है। बोलेरों में सवार लोग भागने में सफल हो गए। उनकी तलाश की जा रही है।


जिला पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राजन दुष्यंत ने बताया कि मारवाड़ समारोह के समापन के बाद बुधवार देर रात सूचना मिली कि कुछ लोग दो-तीन बोलेरो व एक एसयूवी लेकर तिंवरी रोड पर संदिग्ध अवस्था में खड़े है। ये लोग शराब के नशे में हैं व कोई बड़ा अपराध कर सकते है। इनके पास हथियार होने की आशंका भी जताई गई।

इस पर थानाधिकारी जयकिशन सोनी की अगुवाई में पुलिस टीम वहां पहुंची और इन लोगों से पूछताछ की कोशिश की, लेकिन तीनों गाडि़यों में सवार लोगों ने गाडि़यां स्टार्ट कर पुलिस की गाड़ी को टक्कर मार पुलिस दल पर हमला करने की कोशिश की। पुलिस ने रिवाल्वर से फायर कर उनपर काबू करने की कोशिश की।

इस ये लोग भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर एक कैम्पर व स्कार्पियों को रोक लिया और उनमें सवार तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों में राजूराम पुत्र रामूराम जाति जाट निवासी माणकलाव पुलिस थाना करवड़, प्रेमसुख पुत्र जुगताराम जाति जाट सियोल निवासी भंैसेर कोटवाली शामिल है।

एक अन्य भगवानाराम पुत्र विशनारामजाति जाट निवासी चामू का सम्पूर्ण घटना क्रम के दौरान रात के अंधेरे में भागने के दौरान पत्थरों पर गिरने के कारण पैर में चोट लगी। जिसका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ओसियां में उपचार करवाकर पुलिस की निगरानी में जोधपुर रेफर किया गया। सोनी के नेतृत्व में पुलिस टीम में हैड कांस्टेबल प्रकाश चौधरी, हरचन्दराम, रामनिवास, बचनाराम, विक्रमसिंह व ड्राईवर धर्माराम शामिल थे।


राजन दुष्यंत ने बताया कि एसयूवी में सवार नरूराम उर्फ नारायणराम उर्फ नरिया जाति जाट भूंकर निवासी गोदारों का बेरा महादेव चेराई सहित अन्य मौके से फरार हो गए। पूछताछ में अपराधियों की आम शोहरत बदमाश प्रवृति व आपराधिक मानसिकता के होना ज्ञात हुआ है। अभी तक सभी के आपराधिक रिकार्ड की जानकारी तो नहीं मिली है। इन लोगों द्वारा बुधवार शाम मारवाड़ समारोह के दौरान धोरों पर अंधाधुंध गाडि़या दौड़ाने की भी जानकारी मिली है। पुलिस ने वाहन जब्त कर अनुसंधान शुरू किया।