10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस ने छापा मारा तो पिस्तौल छुपाने भाग रहा युवक पकड़ा

- एक पिस्तौल जब्त
less than 1 minute read
Google source verification
पुलिस ने छापा मारा तो पिस्तौल छुपाने भाग रहा युवक पकड़ा

पुलिस ने छापा मारा तो पिस्तौल छुपाने भाग रहा युवक पकड़ा

जोधपुर।
बदमाशों के ठिकानों पर छापेमारी के दौरान ऊंटों की घाटी लक्ष्मण घाटी में रविवार को एक युवक अवैध पिस्तौल लेकर भागने लगा, लेकिन सूरसागर थाना पुलिस ने डीएसटी की मदद से युवक को गिरफ्तार कर अवैध पिस्तौल जब्त की।
थानाधिकारी गौतम डोटासरा ने बताया कि दबिश के दौरान लक्ष्मण घाटी में रहने वाला विक्रम के पास पिस्तौल होने की सूचना मिली। पुलिस के आने का पता लगते ही विक्रम पिस्तौल लेकर पैदल ही भागने लगा। वह अपने किसी दोस्त को पिस्तौल देने की फिराक में था। पुलिस ने पीछा कर विक्रम को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास अवैध पिस्तौल जब्त की गई। आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर ऊंटों की घाटी लक्ष्मण घाटी निवासी विक्रम उर्फ विक्की (20) पुत्र किशनलाल वाल्मिकी को गिरफ्तार किया गया।
छह माह से फरार बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार
उधर, पुलिस ने डरा-धमकाकर और ब्लैकमेलिंग कर एक महिला से बलात्कार करने के मामले में छह माह से फरार एक युवक को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ पिछले साल मामाल दर्ज कराया गया था, लेकिन तब से वह फरार चल रहा था।