10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कार में ले जा रहे अस्सी किलो डोडा पोस्त को पुलिस ने किया जब्त

महिला सहित चार व्यक्तियों को किया गिरफ्तार
less than 1 minute read
Google source verification
कार में ले जा रहे अस्सी किलो डोडा पोस्त को पुलिस ने किया जब्त

कार में ले जा रहे अस्सी किलो डोडा पोस्त को पुलिस ने किया जब्त

जोधपुर. डांगियावास थाना पुलिस ने डीएसटी की मदद से बीरड़ावास गांव में गुरुवार को बाड़मेर नम्बर की कार में अस्सी किलो डोडा पोस्त जब्त कर महिला सहित चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।
जिला विशेष टीम (डीएसटी) को जिले में नीमच से मादक पदार्थ की खेप आने की सूचना मिली। तकनीकी पहलू से जांच के आधार पर पुलिस ने तलाश शुरू की और बीरड़ावास गांव के पास बाड़मेर नंबर की संदिग्ध कार नजर आई। जिसे रोककर तलाशी ली गई तो अस्सी किलो डोडा पोस्त जब्त किया गया। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर मध्यप्रदेश में नीमच जिले के मालाहेड़ा गांव निवासी मदन (३०) पुत्र भारमल बंजारा और राजी बाइ (३०) पुत्र सदाराम बंजारा, जालेली चंपावता निवासी मांगीलाल सोऊ (४६) पुत्र छोगाराम बिश्नोई व रूडक़ली निवासी रामूराम बाबल (३८) पुत्र हरलाल बिश्नोई को गिरफ्तार किया गया। डांगियावास थाना पुलिस ने डीएसटी की मदद से बीरड़ावास गांव में गुरुवार को बाड़मेर नम्बर की कार में अस्सी किलो डोडा पोस्त जब्त कर महिला सहित चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।