10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

5 साल बाद पुलिस विवि को मिला कुलपति

jodhpur news - एसीबी के पूर्व महानिदेशक आलोक त्रिपाठी होंगे कुलपति
less than 1 minute read
Google source verification
5 साल बाद पुलिस विवि को मिला कुलपति

5 साल बाद पुलिस विवि को मिला कुलपति

जोधपुर. राज्यपाल एवं कुलाधिपति कलराज मिश्र ने मंगलवार को सरदार पटेल पुलिस, सुरक्षा एवं दाण्डिक न्याय विश्वविद्यालय में डॉ. आलोक त्रिपाठी को कुलपति नियुक्त किया है। पुलिस विवि में पांच साल बाद कुलपति की नियुक्ति हुई है। यह पद 2015 से खाली था। डॉ. त्रिपाठी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के महानिदेशक रह चुके हैं। वे करीब एक पखवाड़े पहले ही 30 सितम्बर को सेवानिवृत्त हुए थे।

8 साल के इतिहास में दूसरा कुलपति
वर्ष 2013 में तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से प्रदेश में पहला पुलिस विश्वविद्यालय जोधपुर में खोला गया।सरदार पटेल पुलिस, सुरक्षा एवं दाण्डिक न्याय विश्वविद्यालय के पहले कुलपति आईपीएस बीएसएफ के पूर्व महानिदेशक एमएल कुमावत बने। कुमावत अक्टूबर 2015 तक कुलपति रहे। इसके बाद नए कुलपति के चयन के लिए कई कमेटियां बनी। चार बार विज्ञापन जारी किया गया लेकिन पिछले 5 साल में विवि को अपना स्थाई कुलपति नहीं मिल सका। विवि के अब तक इतिहास में दो तिहाई समय बगैर मुखिया के गुजरा।