10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Legends cricket league : पुलिस को हर मैच से मिलेंगे दस-दस लाख रुपए

- लीजेंड्स क्रिकेट लीग मैचों से पुलिस को मिलेंगे तीस लाख से अधिक रुपए- हर मैच में तैनात होंगे डेढ़ सौ से अधिक पुलिसकर्मी
less than 1 minute read
Google source verification
,

Legends cricket league : पुलिस को हर मैच से मिलेंगे दस-दस लाख रुपए,Legends cricket league : पुलिस को हर मैच से मिलेंगे दस-दस लाख रुपए

जोधपुर।
दीपावली से पहले पुलिस की भी चांदी ही चांदी होने वाली है। इसकी वजह है बरकतुल्लाह खां स्टेडियम (Barkatullaha khan Statdium) में होने वाले लीजेंड्स क्रिकेट लीग (Legends cricket league) के मैच। जोधपुर में पहली बार होने वाले रात्रिकालीन क्रिकेट मैचों से न सिर्फ आयोजक व खिलाड़ी बल्कि पुलिस महकमे पर भी लक्ष्मी मेहरबान होने वाली है। चार मैचों के लिए पेड यानि भुगतान पर पुलिस उपलब्ध करवाई जाएगी और प्रत्येक मैच से पुलिस महकमे को दस लाख रुपए के राजस्व की आय (Ten lakhs Rs income for police from per match) होगी।
हर मैच में तैनात होंगे डेढ़ सौ से दो सौ पुलिसकर्मी
बरकतुल्लाह खां स्टेडियम में बीस साल बाद कोई बड़ा मैच होने जा रहा है। सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही पार्किंग व स्टेडियम के आस-पास यातायात व्यवस्था संभालना भी चुनौतीपूर्ण होगा। ऐसे में हर मैच में डेढ़ सौ से दो सौ पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा आयोजकों ने अपने स्तर पर ढाई सौ से अधिक बाउंसर भी लगाए हैं।
40 लाख रुपए की राजस्व आय
मैच के दौरान कांस्टेबल से लेकर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त स्तर के अधिकारी और जवान तैनात रहेंगे। पुलिस उपायुक्त भी हर गतिविधि पर नजर रखेंगे। वहीं, अभ्यास के दौरान व खिलाडि़यों की आवाजाही के दौरान भी सुरक्षा के लिहाज से पुलिस तैनात रहेगी। जो भुगतान पर उपलब्ध करवाए जाएंगे। बदले में आयोजक दस लाख से अधिक रुपए प्रति मैच पुलिस को भुगतान करेंगे।
----------------------------
हर मैच में डेढ़ सौ पुलिसकर्मी, दस लाख रुपए आय
लीजेंड्स क्रिकेट लीग के मैचों के सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। हर मैच में डेढ़ सौ से दो सौ पुलिसकर्मी लगाए जाएंगे। बदले में हर मैच से पुलिस को दस लाख रुपए आय होगी।
रविदत्त गौड़, पुलिस कमिश्नर जोधपुर।