
Poncho will look stylish in winter
जोधपुर. सर्दियों में महिलाओं को ठंड से बचने से ज्यादा स्टाइलिश दिखने की चिंता रहती हैं। एेसे में पोंचो सदाबहार कपड़ों में से एक है। इससे सर्दी भी नहीं लगती और महिलाएं फैशनेबल भी नजर आती हैं। जींस, ट्राउजर, साड़ी से लेकर लहंगे के साथ इसे कैरी कर महिलाएं अपना स्टाइल मेंटेन कर सकती हैं। इस बार गर्ल्स लेदर जैकेट, स्वेटर व स्कॉर्फ की बजाय पोंचो की तरफ ज्यादा अट्रैक्ट हो रही हैं।
पोंचो क्या है
फैशन एक्सपर्ट वर्तिका के अनुसार कुछ लोग पोंचो को पोंचू भी कहते हैं। पोंचो एक आउटर गारमेंट है जो सर्दियों में कंपर्ट फील देता है। यह आम जैकेट की तुलना में ढीला होने से हर बॉडी शेप पर फिट बैठता हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत ये है कि ये ईजी टू वियर है। शॉल या स्कार्फ कैरी ना करने वाली गर्ल्स के लिए पोंचो एकदम परफैक्ट है, इससे वे कंफर्टेबल के साथ स्टाइलिश भी दिखेगी। पोंचो में भी कई सारे डिफरेंट स्टाइल मार्केट में अवेलेबल हैं।
प्रिंटेड पोंचो
आजकल प्रिंटेड पोंचो की डिमांड सबसे ज्यादा हैं। इसके ग्रीन, पिंक व पर्पल कलर प्रिंट गल्र्स की पहली पसंद हैं। ये न सिर्फ सर्दी से बचाते हैं, बल्कि कूल, क्लासिक और स्टाइलिश लुक भी देते हैं। इन पोंचो को जींस या शॉर्ट ड्रेस के साथ भी कैरी कर सकते हैं। ये एनिमल प्रिंट, मल्टीकलर, जीयोमैटिक प्रिंट, जिकजेक और ग्राफिक प्रिंट में भी उपलब्ध हैं।
केप स्टाइल पोंचो
केप स्टाइल पोंचो को टी-शर्ट, शर्ट, गाऊन या लांग स्कर्ट वियर के साथ पहन सकते हैं। इससे स्टाइलिश दिखने के साथ ही ठंड से बचाव भी होगा। डिजाइन में फ्लोरल, प्लेन, चेक्स व स्ट्राइप कोई भी पोंचो ले सकते हैं।
डिफरैंट नेक पोंचो
पोंचो में नेक के डिफरैंट डिजाइन भी मार्केट में उपलब्ध है। महिलाएं वी नैक, राऊंड नैक व हाई नैक अपनी पसंद के अनुसार कैरी कर सकती हैं। सेंटर बटन वाले पोंचो भी मार्केट में मौजूद हैं जो स्वैटर लुक देते हैं।
फैब्रिक पोंचो
पार्टी फंक्शन के लिए वूलन फैब्रिक पर मिरर वर्क और इम्ब्रायडरी वर्क वाले पोंचो बेस्ट रहते हैं। इसके अलावा फर फैब्रिक में बने पोंचो कड़ाके की ठंड में पहनने के लिए बेस्ट रहते हैं।
क्रोशिए पोंचो
पुराने जमाने में लोग क्रोशिए से बने पोंचो पसंद करते थे। पोंचो की ये डिजाइन शॉर्ट ड्रेस, मैक्सी और गाउन के साथ परफेक्ट लगती है। क्रोशिए से हाफ बॉडी पोंचो तैयार करके जींस के साथ पहना जा सकता हैं। आजकल कश्मीरी पोंचो, निट पोंचो विद लेदर पॉकेट व शॉल स्टाइल पोंचो ट्रेंड में हैं।
Published on:
17 Nov 2019 01:50 pm
