11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस से बच नहीं पाया छह माह से फरार अफीम तस्कर

लोहावट पुलिस द्वारा गत 9 मई को अवैध अफीम दूध के साथ गिरफ्तार किए गए युवक के मामले में बुधवार को अफीम दूध की सप्लाई करने वाले 6 माह से फरार चल रहे अफीम तस्कर के घर पर दबिश देकर उसको गिरप्तार किया।
2 min read
Google source verification
Poppy smuggler arrested

पुलिस से बच नहीं पाया छह माह से फरार अफीम तस्कर

लोहावट. (जोधपुर). लोहावट पुलिस द्वारा गत 9 मई को अवैध अफीम दूध के साथ गिरफ्तार किए गए युवक के मामले में बुधवार को अफीम दूध की सप्लाई करने वाले 6 माह से फरार चल रहे अफीम तस्कर के घर पर दबिश देकर उसको गिरफ्तार किया।

जिला पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राहुल बारहठ ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों, तस्कर व गैंगस्टरों, अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के दौरान लोहावट पुलिस ने गत 9 मई को गजेसिंह राजपुरोहित को आधा किलो अवैध अफीम दूध के साथ गिरफ्तार किया था।

मामले में फलोदी थानाधिकारी राजीव भादू अनुसंधान कर रहे थे। अनुसंधान के दौरान अफीम का दूध तस्कर महादेवगर चेराई निवासी नरपतसिंह पुत्र स्वरुसिंह द्वारा सप्लाई करने की जानकारी सामने आई। उसके बाद से पुलिस की टीम गठित कर उसकी तलाश शुरू की है।

घर पर दबिश देकर किया गिरफ्तार
अफीम के दूध की सप्लाई करने के मामले में फरार चल रहे नरपतसिंह के घर पर आए हुए होने की सूचना मिली। इस पर लोहावट थानाधिकारी इमराम खान, हेड कांस्टेबल भंवरलाल, कांस्टेबल जितेन्द्र, प्रदीप, श्रवण, महिला कांस्टेबल बेबी की टीम ने उसके घर पर घेराबंदी कर दबिश देकर उसको गिरफ्तार किया।

अफीम, डोडा-पोस्त की करता सप्लाई
लोहावट थानाधिकारी इमरान खान ने बताया कि नरपतसिंह ओसियां, लोहावट सहित आस-पास के गांवों में अफीम एवं डोडा-पोस्त की सप्लाई छोटे-छोटे तस्करों को करता है। पूर्व में नरपतसिंह के विरुद्ध ओसियंां थाना में 41 किलो अवैध डोडा-पोस्त का प्रकरण वर्ष 2017 में दर्ज हैं।

यह रही थी कार्रवाई
लोहावट पुलिस ने 9 मई को कस्बे के जोधपुर-फलोदी स्टेट हाइवे पर तहसील कार्यालय के आगे आरओबी चौराहा पर नाकाबंदी को दौरान एक कार की चालक सीट के नीचे छिपाकर रखे अवैध आधा किलो अफीम दूध के साथ बिगमी निवासी गजेसिंह पुत्र चैनसिंह राजपुरोहित को गिरफ्तार था तथा कार को जब्त किया गया। उस दौरान उससे पूछताछ के दौरान तस्कर नरपतसिंह से अफीम दूध लाना बताया था।