10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ayurveda University में आज से Post Covid Care Centre

Rajasthan Ayurveda University - सुबह 9 से अपराह्न 4 बजे तक परामर्श ले सकेंगे कोरोना से ठीक हुए मरीज
less than 1 minute read
Google source verification
Ayurveda University में आज से Post Covid Care Centre

Ayurveda University में आज से Post Covid Care Centre

जोधपुर. कोविड-19 संक्रमित व्यक्तियों के ठीक होने के उपरांत होने वाली स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को दूर करने के लिए डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय की ओर से पोस्ट कोविड केयर सेंटर की स्थापना की जा रही है। यह शनिवार से शुरू होगा। मगरा पूंजला स्थित श्री कनीराम सालगराम तक सेटेलाइट आयुर्वेद चिकित्सालय में पोस्ट कोविड केयर सेंटर खुलेगा। करवड़ स्थित आयुर्वेद विश्वविद्यालय के हॉस्पिटल में रेफरल यूनिट काम करेगी। कोरोना से ठीक हुए रोगी विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को लेकर सुबह 9 से अपराह्न 4 बजे तक आयुर्वेद चिकित्सकों से परामर्श ले सकेंगे।

ठीक होने के बाद कोरोना रोगियों को आ रही समस्याएं

शहर में कोविड-19 तेजी से फैल रहा है। बीमारी से ठीक होने के बाद भी व्यक्तियों में सांस में तकलीफ, अनिद्रा, हाथ-पैरों में दर्द, कमजोरी, भूख की कमी, पाचन संबंधी समस्या, मानसिक चिड़चिड़ापन जैसी परेशानियां सामने आ रही है। इसके कारण रोगी पूर्णतया स्वस्थ का अनुभव नहीं कर पाता है। पोस्ट कोविड केयर सेंटर में इन समस्याओं का निवारण किया जाएगा।

रेफरल सेंटर पर कंट्रोल रूम स्थापित

करवड़ स्थित रेफ रल सेन्टर पर एक कन्ट्रोल रूम की स्थापना की गई है। यहां सुबह 9 से अपराह्न 4 बजे तक 0291-2795391 पर फोन करके डॉ. विनोद कुमार गौतम और डॉ. राहुल पारासर से परामर्श ले सकेंगे।