
‘पौधे लगाएं...सार-संभाल करें, ताकि पर्यावरण संकट से बचें’
‘पौधे लगाएं...सार-संभाल करें, ताकि पर्यावरण संकट से बचें’
शास्त्री नगर पहुंची पर्यावरण जनचेतना यात्रा
जोधपुर. पर्यावरण जनचेतना यात्रा सोमवार को शास्त्री नगर स्थित श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर पहुंची। मंदिर प्रांगण में पौधे लगाए गए। नुक्कड़ सभा आयोजित की गई। सभा में कार्यकर्ताओं ने पौधे लगाने और उनकी सार-संभाल का संकल्प लिया।
मंदिर प्रांगण में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए यात्रा के प्रेरक योगेन्द्र कुमार ने कहा कि मानव ने अपने लाभ के लिए पर्यावरण को बहुत हानि पहुंचाई है। इससे हमें ग्लोबल वार्मिंग, प्रदूषण जैसी समस्याएं झेलनी पड़ रही है। उन्होंने समाज को आगे आकर पर्यावरण की अलख जगाने व धरती को हरा भरा बनाने का आह्वान किया। तुलसी राम पंचारिया ने कहा कि जल की एक एक बूंद हमारे लिए रजत कण के समान है।इससे पहले चेतना रथ का विधि विधि विधान से पूजन कर स्वागत किया गया।यात्रा के विभाग प्रचारक प्रमुख लेखाराम बिश्नोई ने बताया कि कार्यक्रम में रामकिशोर ओझा, वरुण धनाडिय़ा सहित कई प्रबुद्धजन मौजूद रहे।
Published on:
21 Aug 2023 08:18 pm
