10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

President Ramnath Kovind मेहरानगढ़ दुर्ग देख कर अभिभूत हुए

जोधपुर ( jodhpur news.current news ) .राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ( President Ramnath Kovind ) और राज्यपाल कलराज मिश्र ( Governer Kalraj mishra ) अपने जोधपुर दौरे के दौरान मेहरानगढ़ दुर्ग ( Mehrangarh fort ) देख कर अभिभूत हो उठे।
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

MI Zahir

Dec 08, 2019

President Ramnath Kovind overwhelmed by seeing the Mehrangarh fort

President Ramnath Kovind overwhelmed by seeing the Mehrangarh fort

जोधपुर ( jodhpur news.current news ) .राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ( President ramnath kovind ) और राज्यपाल कलराज मिश्र ( Governer Kalraj mishra ) अपने जोधपुर दौरे के दौरान मेहरानगढ़ दुर्ग ( mehrangarh fort ) देख कर अभिभूत हो उठे। मेहरानगढ़ पहुंचने पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और राज्यपाल कलराज मिश्र का मेहरानगढ़ बैंडवादकों ने केसरिया बालम आओ नी पधारो म्हारे देस रे... की मधुर धुनों से स्वागत किया गया।

जयपोल के अंदर पहुंचने पर मेहरानगढ म्युजियम ट्रस्ट के निदेशक करणीसिंह जसोल ने राष्ट्रपति व राज्यपाल की अगवानी की। लिफ्ट के माध्यम से टेरेस पर पहुंचने के बाद राष्ट्रपति ने जोधपुर शहर का विहंगम दृश्य निहारा। वे यहां की स्थापत्य कला को देख कर अभिभूत हुए। राष्ट्रपति ने किले दौलतखाना चौक, शृंगार चौक, नक्काशीदार झरोखों और वास्तुकला की तारीफ की।

उन्होंने मेहरानगढ़ म्युजियम ट्रस्ट की शस्त्र कला दीर्घाओं को रुचि से देखा और इसके रखरखाव से प्रभावित हुए। करीब 50 मिनट के मेहरानगढ़ दौरे के दौरान पूर्व सांसद गजसिंह व हेमलता राज्ये ने राष्ट्रपति को किले के फतेहमहल में हाई टी के लिए आमंत्रित किया।

राष्ट्रपति ने चाय की चुस्कियों के बीच 561 साल पुराने मेहरानगढ़ के सुनहरे इतिहास के बारे में जानकारी प्राप्त की। मेहरानगढ़ म्युजियम ट्रस्ट के निदेशक करणीसिंह जसोल ने ट्रस्ट की ओर से सभी अतिथियों को मेहरानगढ़ एग्जिबिशन कैटलॉग भेंट किया। राष्ट्रपति के साथ उनकी पत्नी प्रथम महिला सविता कोविंद और पुत्री स्वाति सहित सैन्य और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।