11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टोल वसूली को लेकर विरोध के स्वर मुखर

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क फलोदी. राज्य सरकार द्वारा स्टेट हाइवे पर पुन: लागू की गई टोल वसूली को लेकर विरोध के सवर मुखर होने लग गए हैं।
less than 1 minute read
Google source verification
फलोदी में भाजपा का प्रदर्शन

फलोदी में भाजपा का प्रदर्शन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को एसडीएम कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया तथा टोल वसूली आदेश तत्काल वापस लेने मांग करते हुए अन्यथा आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।

विधायक पब्बाराम विश्नोई, जिला महामंत्री बाबूलाल गर्ग, छैलूसिंह सरपंच, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष माधुसिंह देवड़ा, मंडल अध्यक्ष जेपी जोशी, माणकलाल सुथार, ओम बोहरा, पप्पूराम विश्नोई, गजेन्द्र जोशी, पप्पू थानवी आदि के प्रतिनिधि मंडल ने एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में स्टेट हाइवे पर निजी वाहनों से टोल वसूली पुन: शुरू करने पर भारी रोष जताया तथा यह आदेश तत्काल वापस लेने की मांग की है। ज्ञापन मेें कहा गया कि यदि राज्य सरकार टोल वसूली आदेश वापस नहीं लेती है तो भाजपा द्वारा जनता के बीच जमकर जनजागरण अभियान शुरू किया जाएगा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस दौरान एसडीएम कार्यालय के समक्ष राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी व विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने टोल वसूली बंद करने की मांग की है.