10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बंदी ने अस्पताल के बाथरूम में लगाया फंदा

- दहेज हत्या के आरोप में था न्यायिक हिरासत में
less than 1 minute read
Google source verification
बंदी ने अस्पताल के बाथरूम में लगाया फंदा

बंदी ने अस्पताल के बाथरूम में लगाया फंदा

जोधपुर.
मथुरादास माथुर अस्पताल के मनोरोग विभाग में भर्ती दहेज हत्या के एक आरोपी ने बाथरूम में फंदा लगाकर जान दे दी। तबीयत खराब होने पर दो-ढाई माह पूर्व उसे जैसलमेर की पोकरण जेल से यहां लाकर भर्ती कराया गया था।
सहायक पुलिस आयुक्त (पश्चिम) नूर मोहम्मद के अनुसार जैसलमेर में सांकड़ा के पास बैतीना गांव निवासी रतनसिंह (25) पुत्र नरपतसिंह ने एमडीएम अस्पताल के मनोरोग विभाग के पीछे बाथरूम में फंदा लगाकर आत्महत्या की। अस्पताल के सामान्य वार्ड में भर्ती रहने के दौरान वह सुबह बाथरूम में गया, जहां लोअर के नाड़े की रस्सी बनाकर कूंदी पर फंदे से लटक गया। वह काफी देर तक बाहर नहीं आया तो कांस्टेबल को संदेह हुआ। वह बाथरूम में गया तो रतनसिंह फंदे पर लटका मिला। न्यायिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में जांच के बाद शव नीचे उतारा गया। मेडिकल बोर्ड ने शव का पोस्टमार्टम किया।

पोकरण जेल से कराया था भर्ती
पुलिस का कहना है कि वर्ष 2017 में दर्ज दहेज प्रताडऩा व दहेज हत्या के मामले में जैसलमेर पुलिस ने रतनसिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया था। वह पोकरण जेल में बंद था। मानसिक बीमार होने पर गत जुलाई में पोकरण में उसके स्वास्थ्य की जांच के बाद उसे मथुरादास माथुर अस्पताल के मनोरोग विभाग में रैफर किया गया। पोकरण जेल से उसे सीधे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था। सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मी तैनात था।