
प्राइवेट स्कूल्स पेरेंट्स सोसाइटी ने जरुरतमंदों को बांटे राशन
जोधपुर।
कोविड के समय में स्कूल ऑनलाइन हो गए हैं, 70 प्रतिशत से अधिक माता-पिता को अपने परिवार को सुचारू रूप से चलाने के लिए समस्या का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि वे बेरोजगार हैं या व्यवसाय बंद हो गया है।
प्राइवेट स्कूल्स पेरेंट्स सोसायटी के मेंबर्स की ओर से कोरोनाकाल में जरुरतमंद लोगों को राशन किट दान कर सेवा की जा रही है। सोसाइटी के सचिव सुरेंद्रसिंह राठौर ने बताया कि सोसायटी के सुमित गोयल, अनुराधा, सुरेंद्र सिंह ने कुष्ठ रोगियों को राशन किट वितरित किए। इसके लिए सोसाइटी के मेंबर्स और उनके परिवार के सहयोग किया। सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ रमनदीप सिंह ने बताया के सोसायटी कोरोना महामारी के इलाज में जरुरतमंद लोगों को चिकित्सकीय मदद भी कर रह है। ऐसे जरुरतमंद लोग जो होम क्वारंटीन के तहत कोरोना के इलाज के लिए अपनी दवा के बिल का भुगतान नहीं कर पा रहे हैं, उन लोगों की भी मदद करने के लिए सोसाइटी योगदान कर रही है ।
Published on:
26 May 2021 09:23 pm
