10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज क्रिश्चियन रीति रिवाज से प्रियंका और निक करेंगे शादी, जोधपुर पहुंच रहे हैं देशी-विदेशी सेलेब्रिटी मेहमान

विवाह की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को इन्द्रधनुषी रोशनी से नहाया उम्मेद भवन पैलेस का जर्रा-जर्रा रोशनी से दमक उठा।
3 min read
Google source verification
priyanka chopra latest news

priyanka chopra and nick jonas wedding, priyanka chopra and nick jonas, priyanka chopra and nick jonas marriage, priyanka chopra and nick jonas in jodhpur, Priyanka Chopra, priyanka chopra latest news, jodhpur news, jodhpur news in hindi

नंदकिशोर सारस्वत/जोधपुर. मारवाड़ के ‘ताज’ के रूप में विश्वविख्यात उम्मेद भवन पैलेस शनिवार को बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और अमरीकी सिंगर गीतकार निक जोनस के क्रिश्चियन रीति रिवाज के अनुसार विवाह समारोह का साक्षी बन जाएगा। विवाह समारोह के दौरान उम्मेद भवन बारादरी परिसर में प्रियंका चौपड़ा सफेद ब्राइडल गाउन में खास तौर पर निर्मित रेम्प चलकर आएगी और क्रिश्चियन रीति रिवाज के अनुसार अंगूठी व अन्य रस्में निभाएंगी और आई डू कहकर शादी कुबूल करेंगी। उल्लेखनीय है वेडिंग सेरेमनी में प्रियंका चौपड़ा की माता डॉ. मधु चौपड़ा, चाची विमला खोरी, निक जोनस के माता-पिता और खास दोस्त, दूल्हे निक के बड़े भाई केविन जोनस और डेनियल तथा जॉय जोनस तथा उनकी मंगेतर सोफ ी टर्नर, अमरीकन टीवी धारावाहिक ‘क्वांटिकों’ में सहअभिनेता और अभिनेत्री जोनाथन कार्टर और बिवेन याश्मीन, वीजे करण कुंद्रा और वीजे अनुषा धांधेकर, यूएस की लिली, प्रियंका की कजिन अभिनेत्री परीणिती चौपड़ा, मनारा चौपड़ा, भाई सिद्धार्थ चौपड़ा, खास दोस्त गुरुवार को ही जोधपुर पहुंच चुके है। शनिवार को बॉलीवुड व क्रिकेट जगत की नामचीन हस्तियों के साथ देश-विदेश से कई मेहमान शामिल होंगे।

एक से बढकऱ एक प्रस्तुतियों ने रंगीन की शाम

विवाह की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को इन्द्रधनुषी रोशनी से नहाया उम्मेद भवन पैलेस का जर्रा-जर्रा रोशनी से दमक उठा। मेहंदी व हल्दी के रस्म के साथ शुरू हुए विवाह समारोह के दूसरे दिन शुक्रवार शाम को देश-विदेश से मंगाए गए फूलों से सुसज्जित उम्मेद भवन के बारादरी परिसर में देश-विदेश के खास मेहमानों के लिए लाइट एण्ड साउंड का प्रोगाम आयोजित किया गया। बॉलीवुड गीतों पर धमाकेदार डांस प्रस्तुति में सभी देशी-विदेशी मेहमान झूम उठे। खुद दूल्हा बने निक जोनस व उनके सहयोगियों की संगीतमय प्रस्तुति ने मेहमानों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। कोरियाग्राफर गणेश हेगड़े के नृत्य निर्देशन में कलाकारों की बेहतरीन प्रस्तुति पर मेहमान झूम उठे। इस बीच प्रियंका चौपड़ा की खास प्रस्तुति देसी गर्ल.. और तुने मारी एंट्री यार.. दिल में बजी घंटी यार.. पर उम्मेद पैलेस का बारादरी परिसर गूंज उठा।

खास दोस्तों के लिए आयोजित पार्टी में गायिका मानसी स्कॉट व शेनॉन परेरा के बैण्ड की लाइव प्रस्तुति भी आकर्षक रही। इस आयोजन के दौरान पहली बार उम्मेद भवन के पूरे स्टाफ व सुरक्षा अधिकारियों तक को यहां तक मेहमानों को भी मोबाइल फोन तक प्रयोग की अनुमति नहीं दी गई। वेडिंग सेरेमनी के लिए दूसरे दिन शुक्रवार को भी मेहमानों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। एयरपोर्ट पर पूरे दिन मेहमानों की गहमागहमी के बीच सलमान खान की बहन अर्पिता, भांजा आहिल, फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी, प्रियंका के मैनेजर चांद मिश्रा, सिंगर मानसी स्कॉट, निक के बैण्ड ग्रुप में शामिल प्रमुख गिटारवादक फ्रेंकलिन जोनस सहित बड़ी संख्या में देशी-विदेशी कलाकार शामिल है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मेहमानों को उम्मेद भवन तक ले जाने के लिए लग्जरी गाडिय़ों का काफिला तैनात रहा।


निक की शेरवानी पहुंची

दूल्हे निक के लिए मुंबई में फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की ओर से तैयार की गई शेरवानी को विशेष सुरक्षा में जोधपुर लाया गया। शेरवानी की तस्वीर खींचने पर एयरपोर्ट पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने टोका टोकी की।

मेहमानों के लिए यूजर गाइड


प्रियंका चौपड़ा के वेडिंग सेरेमनी में पहुंचने वाले सभी मेहमानों को खास तौर जोधपुर और उम्मेद भवन पैलेस के इतिहास के साथ प्रियंका और निक की प्रेम कहानी को विस्तार से बताया गया है।

मेहंदी व हल्दी की रस्म

प्रियंका के वेडिंग सेरेमनी में दूसरे दिन भी मेहंदी की रस्म जारी रही। उम्मेद भवन पैलेस राठौड़ दरबार हॉल में आयोजित महिला संगीत कार्यक्रम के बीच प्रियंका चौपड़ा की चचेरी बहन परिणीति चौपड़ा ने भी हाथों में मेहंदी रचाई। राजस्थान के सोजत की मेहंदी रचाने के लिए खास तौर से विशेषज्ञ महिलाओं व युवतियों को दिल्ली व मुंबई से बुलाया गया। प्रियंका के वेडिंग सेरेमनी में आए मेहमानों के लिए खास राजस्थानी अंदाज में मेहमानों को तरह-तरह के देशी विदेशी शीतल पेय पदार्थ और विभिन्न राज्यों के व्यंजनों का इंतजाम किया गया।