10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नमक उत्पादक क्षेत्र की समस्याओं का हो समाधान

  पत्रिका न्यूज नेटवर्क फलोदी. रिण नमक उत्पादक संगठन फलोदी ने नमक उत्पादक क्षेत्र मलार व बाप रिण की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर सीएम को ज्ञापन भेजा गया है।
less than 1 minute read
Google source verification
फलोदी. नमक उत्पादक क्षेत्र

फलोदी. नमक उत्पादक क्षेत्र

संगठन के मंत्री मधुसुदन जोशी ने सीएम को भेजे ज्ञापन में बताया कि मलार व बाप रिण करीब ४० भूखण्डधारी अपनी लीज नवीनीकरण की कार्रवाई समय पर नहीं करवा सके। देरी के कारण नवीनीकरण के लिए उद्योग विभाग द्वारा विलम्ब शुल्क लिया जाता है। वर्तमान हालात ये है यहां का नमक उद्योग दम तोडऩे के कगार पर है तथा यहां के नमक उत्पादक विलंब शुल्क जमा करवाने में सक्षम नहीं है। उन्होंने लीज नवीनीकरण से वंचित रहे नमक उत्पादकों की नवीनीकरण कार्रवाई के लिए विलंब शुल्क मुक्त रखने की मांग की है। उन्होंने बताया कि नमक उत्पादन भूखण्डों पर विद्युत कनेक्शन लेने के लिए 150 रुपए प्रति मीटर विद्युत पोल से भूखण्ड तक की डिमाण्ड राशि ली जाती थी, लेकिन पूर्व में सरकार द्वारा 150 रुपए प्रति मीटर के अलावा डीपी शुल्क वसूलने के आदेश कर दिए गए है। जिसके भूखण्डधारी परेशानी में है। उन्होंने इन नियमों में परिवर्तन करके नमक उत्पादकों को राहत दिलाने की मांग की है। (कासं)

----------