10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MSP–प्रदेश में समर्थन मूल्य पर मूंग, उड़द, सोयाबीन की खरीद 1 से

  - मूंगफली की 18 नवम्बर से- प्रदेश में 868 से अधिक केन्द्रों पर होगी खरीद
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Oct 31, 2021

MSP--प्रदेश में समर्थन मूल्य पर मूंग, उड़द, सोयाबीन की खरीद 1 से

MSP--प्रदेश में समर्थन मूल्य पर मूंग, उड़द, सोयाबीन की खरीद 1 से

जोधपुर।

- प्रदेश में 868 से अधिक केन्द्रों पर होगी खरीद
प्रदेश में मूंग, उड़द, सोयाबीन की खरीद सोमवार से जबकि मूंगफली की खरीद 18 नवम्बर से शुरू होगी। जिसके लिए ऑनलाइन पंजीयन 20 अक्टूबर से शुरू हो गए थे। प्रदेश 868 से अधिक खरीद केन्द्रों पर मूंग, उड़द, सोयाबीन व मूंगफ ली खरीद की जाएगी। किसानों की सुविधा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण ई-मित्र व खरीद केन्द्रों पर सुबह 9 से शाम 7 बजे तक की व्यवस्था की गई है। पंजीकरण के अभाव में किसानों से समर्थन मूल्य पर खरीद संभव नहीं होगी। राजफैड अधिकारियों ने बताया कि केन्द्र सरकार ने मूंग की 3.61 लाख मीट्रिक टन, उडद की 61807 मीट्रिक टन, सोयाबीन की 2.93 लाख व मूंगफ ली की 4.27 लाख मीट्रिक टन की खरीद के लक्ष्य की स्वीकृति दी है।
--
खरीद के लिए चिन्हित केन्द्र व घोषित समर्थन मूल्य
जिंस--- केन्द्र संख्या----- घोषित समर्थन मूल्य
मूंग--- 357---- 7275 रु प्रति क्विं
उड़द--- 168---- 6300 रु प्रति क्विं
मूंगफ ली--- 257---- 5500 रु प्रति क्विं
सोयाबीन--- 86---- 3950 रु प्रति क्विं
--------