10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नलकूप खुदने के छह माह पूर्व पंप चालक की नियुक्ति का प्रस्ताव!

बेलवा. बस्तवा ग्राम पंचायत में सार्वजनिक नलकूप खुदने से करीब छह माह पूर्व ही पंप चालक की नियुक्ति कर देने के मामले में उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
2 min read
Google source verification
Proposal to appoint a tube well pump driver

नलकूप खुदने के छह माह पूर्व पंप चालक की नियुक्ति का प्रस्ताव!

बेलवा (जोधपुर). क्षेत्र की बस्तवा ग्राम पंचायत में सार्वजनिक नलकूप खुदने से करीब छह माह पूर्व ही पंप चालक की नियुक्ति कर देने के मामले में ग्रामीणों ने बालेसर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देकर जांच की मांग की है।

ज्ञापन में आरोप लगाया है कि बस्तवा पंचायत के सवाईसिंह की ढाणियां बस्तवा माताजी में सार्वजनिक नलकूप की प्रशासनिक स्वीकृति मात्र के बाद से ही एक व्यक्ति की 26 दिसम्बर 2018 को पंचायत ने प्रस्ताव पारित करवाकर नलकूप पर नियुक्ति दिलवा दी। जबकि इस नलकूप को करीब डेढ़ माह पहले ही खोदा गया है।

ग्रामीणों ने इस प्रस्ताव का विरोध किया है तथा मिलीभगत का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का आरोप है कि कार्यवाही रजिस्टर में अन्य प्रस्तावों के बीच प्रस्ताव संख्या 24 को अलग से लिखा गया है। ज्ञापन देने के दौरान प्रेमकंवर, गजेसिंह, दलपतसिंह, जबरसिंह, देवीसिंह, किशनसिंह, खेमसिंह सांखला आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

इन्होंने कहा

ग्राम पंचायत में पहले वार्ड पंच पति देवीसिंह के जनता जल योजना में नियुक्ति देने पर विरोध था लेकिन बाद में ग्रामीण सहमत हो गए, जिस पर उन्हें पंचायत ने नियुक्ति दी है। पंचायत की बैठक कब हुई थी, इसकी जानकारी पंचायत के रजिस्टर से देखकर बता सकूंगी।

रेखा कंवर इन्दा, सरपंच, ग्राम पंचायत बस्तवा, पंस बालेसर

बस्तवा पंचायत की बैठक होने के बाद इस प्रस्ताव को ग्रामीणों की सहमति से लिया था। कार्यवाही रजिस्टर के पेज पर जगह कम होने से लिखावट भिन्न आ रही है। ग्रामीणों ने इस सम्बंध में बात की है । आगामी 15 अगस्त पर पंचायत की बैठक में इस पर पुन: सहमति कर ही नियुक्ति दिलाई जाएगी। अभी पंप चालक को मानदेय का भुगतान नहीं किया है।

सताराम, ग्रामसेवक, ग्राम पंचायत बस्तवा

बालेसर उपखंड के बस्तवा ग्राम पंचायत में फर्जी ढंग से जनता जल योजना के तहत सार्वजनिक नलकूप पर नियुक्ति दिलवाने के मामले में ज्ञापन आया है। ग्रामीणों ने ज्ञापन में पंचायत द्वारा नियम विरुद्ध नियुक्ति करने के आरोप लगाए हैं। इस मामले में संबंधित अधिकारी को निष्पक्ष जांच के लिए निर्देशित कर दिया गया है। दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कंचन राठौड़, उपखंड अधिकारी, बालेसर