11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मानवाधिकारों की रक्षा महत्वपूर्ण कार्य: व्यास

उमस का सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित  
less than 1 minute read
Google source verification
मानवाधिकारों की रक्षा महत्वपूर्ण कार्य: व्यास

मानवाधिकारों की रक्षा महत्वपूर्ण कार्य: व्यास

जोधपुर. मानवाधिकारों की रक्षा, मानव सेवा करना बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य है। यह बात राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण व्यास ने उमस द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में कही। उपभोक्ता मार्गदर्शन समिति द्वारा राजीव गांधी उपभोक्ता भवन में आयोजित सम्मान समारोह में मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष व्यास ने कहा कि मानव सेवा के अधिकारों की रक्षा करना आयोग की जिम्मेदारी है। मेरा पूरा प्रयास रहेगा कि राजस्थान में अधिक से अधिक निरीक्षण कार्य किया जाए जिससे कहीं भी मानवाधिकारों के हनन के मामले सामने आने पर उनको न्याय दिलाया जा सके। इस अवसर पर नगर निगम दक्षिण में प्रतिपक्ष नेता गणवत सिंह चौहान, वरिष्ठ अधिवक्ता आनंद पुरोहित सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन उमस के सचिव लियाकत अली ने किया।
-------
संयुक्ता आईसेक की बनी अध्यक्ष
जोधपुर. यूनाइटेड नेशनस ऑर्गेनाइजेशन से संबंद्ध इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ स्टूडेंटस एंड कमर्शियल साइंसेज (आईसेक) की जोधपुर शाखा के वर्ष-2021 सत्र के चुनावों में सर्वसम्मति से नई टीम का गठन किया गया। जिसमें संयुक्ता मोतीवाले अध्यक्ष,श्रीकांत मुंडेल, सुनीत माथुर, ज्योत्सना राठौड़, पुलकित व्यास, गौतम भाटीवाल, मनीष खत्री, आयुषी सुराणा व शिवानी सिंह परिहार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया। आईसेक जोधपुर चैप्टर की अध्यक्ष संयुक्ता मोतीवाले ने बताया कि संस्थान द्वारा सभ्यता व संस्कृति के आदान-प्रदान के तहत जहां विदेशियों को भारत आने का अवसर मुहैया कराती है, ऐसे ही भारत के लोगों को विदेश जाने का अवसर प्रदान होता है। आईसेक 120 से भी अधिक देशों में स्थित है।