
जोधपुर. नगर निगम की साधारण सभा का आयोजन मंगलवार को हुआ। बैठक शुरू होने के साथ ही हंगामे की भेंट चढ़ गई। बढ़ते हंगामें के चलते बैठक जल्द ही संपन्न कर दी गई। वहीं सफाई कर्मी भर्ती से नाराज लोगों ने महापौर घनश्याम ओझा के चेम्बर के बाहर विरोध प्रदर्शन जताते हुए भजन-कीर्तन किया।