10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर निकाली रैली, सौंपा ज्ञापन

चिकित्सा सेवाओं के विस्तार सहित मांगों को लेकर सीएम को सौंपेंगे ज्ञापनपत्रिका न्यूज़ नेटवर्कफलोदी. फलोदी शहर की विभिन्न जन समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर मंगलवार को मंगलवार को नगरपालिका उद्यान में लोगों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में शहर के राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक के बाद नगरपालिका चौराहे से एसडीएम कार्यालय तक वाहन रैली निकाली गई तथा एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की गई है। सामजिक कार्यकर्ता महेश व्यास, पन्नालाल व्यास, हरिकिशन व्यास, कंवरलाल माली, सलीम नागौरी, श्रीगोपाल कूड़, गोरधन जयपाल, प्रदीप गुचिया, अजय व्यास, भास्कर पुरोहित, प्रकाश सैन, भवानीशंकर चाण्डा, रवि व्यास, हरेन्द्रङ्क्षसह, अशोक कुमार सहित लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर बताया कि फलोदी शहर में राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सा सेवाओं, स्वच्छ व सुचारू जलापूर्ति, स्टेडियम के विकास की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि सीएम के फलोदी दौरे के दौरान लटियाल माता मंदिर के पास इन मांगों को लेकर सीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
less than 1 minute read
Google source verification
protest to solve problems of phalodi city

जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर निकाली रैली, सौंपा ज्ञापन