10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीस चेतक वाहनों पर लगे पीटीजेड कैमरे

- गश्त के दौरान 360 डिग्री घूमकर हर गतिविधि हो सकेगी कैद- एमडीटी मशीन से शिकायतकर्ता तक जल्द पहुंचेगी चेतक
less than 1 minute read
Google source verification
बीस चेतक वाहनों पर लगे पीटीजेड कैमरे

बीस चेतक वाहनों पर लगे पीटीजेड कैमरे

जोधपुर.
शहर की कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधिक गतिविधियों पर रोकथाम के लिए पुलिस के गश्ती वाहन चेतक भी आधुनिक हो गई है। पुलिस कमिश्नरेट के बीस थानों को मुहैया करवाई प्रत्येक चेतक पर शुक्रवार को पीटीजेड कैमरे व एमडीटी मशीन लगाई गई है।
पुलिस कमिश्नर जोस मोहन व पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय व ट्रैफिक) कालूराम रावत ने शुक्रवार को कैमरे लगी चेतक को गश्त के लिए रवाना किया।पुलिस कमिश्नर जोस मोहन ने बताया कि पुलिस मुख्यालय से गश्त के दौरान प्रत्येक पुलिस स्टेशन के लिए बोलेरो उपलब्ध करवाई गई है। कमिश्नरेट के बीस थानों में नई बोलेरो गश्त कर रही हैं। इन बोलेरो की छत पर लाइन के पास पीटीजेड कैमरे लगाए गए हैं। यह कैमरे ३६० डिग्री तक घूम सकते हैं। जो किसी भी घटना या सूचना पर मौके पर पहुंचकर हर गतिविधि को कैद कर सकेंगे। इनकी मॉनिटरिंग अभय कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेंटर से होगी। किसी भी घटना या नाकाबंदी की लाइव रिकॉर्डिंग कर सकेंगे।
पुलिस कमिश्नर कार्यालय में डीसीपी कालूराम रावत व डीओआईटी केन्द्र के सूचना सहायक अब्दुल अजीज ने चेतक पर कार्यरत स्टाफ को कैमरे व एमडीटी मशीन के संचालन के संबंध में पूरी जानकारी दी।
शिकायतकर्ता की लोकेशन से तुरंत हो सकेगा सम्पर्क
कमिश्नरेट की बीस चेतक पहले से जीपीएस सिस्टम से लैस है। अब इसमें एमडीटी मशीन भी लगा दी गई है। यदि कोई व्यक्ति पुलिस कन्ट्रोल रूम में कोई सूचना या शिकायत करता है। जो पीसीआर से ईवेंट बनाकर तुरंत कॉलर का नाम, पता व लोकेशन के साथ चेतक की एमडीटी मशीन में भेजा जाएगा। उस आधार पर चेतक तुरंत मौके पर पहुंच सकेगी।
कमाण्ड सेंटर में बड़ी स्क्रीन पर कैद होगी हर गतिविधि
पीटीजेड कैमरों से भीड़ में उत्पात मचाने वाले लोगों की पहचान आसानी से हो सकेगी। पीटीजेड कैमरों से अभय कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेंटर में बड़ी सक्रीन पर देख कर पहचान की जा सकेगी।