11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पहले पड़ताल करेंगे, फिर ही शेयर करेंगे कोई खबर

-फेक न्यूज से बचने के लिए लोगों ने दिए विचार-राजस्थान पत्रिका व फेसबुक का साझा अभियान
2 min read
Google source verification
Public aware about Fake news in Jodhpur

पहले पड़ताल करेंगे, फिर ही शेयर करेंगे कोई खबर

जोधपुर.
राजस्थान पत्रिका की जागो जनमत यात्रा के जोधपुर जिले में पहुंचने पर रविवार को बिलाड़ा विधानसभा व भोपालगढ़ विधानसभा क्षेत्र में लोगों को फेक न्यूज को लेकर जागरूकता का संदेश दिया गया। फेसबुक की साझा मेजबानी में चल रहे अभियान के तहत चुनावी चर्चा में शामिल हुए लोगों को बताया कि फेक न्यूज क्या है, सबसे पहले यह जानना जरूरी है। फेक न्यूज की पहचान कैसे करनी है, फेक न्यूज के जाल में फंसने से कैसे बचा जा सकता है जैसे बिन्दुओं पर जानकारी दी गई। लोगों ने इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि आज के समय में यह अवेरनेस बेहद जरूरी हैं। क्योंंकि हर कोई ऐसी गलत संदेशों और झूठी खबरों से परेशान हो रहा है। उन्होंने कहा कि वे भी पत्रिका की मुहिम में साथ देंगे और चुनाव में मतदान से पहले और लोगों को भी सावचेत करेंगे, ताकि कोई मुसीबत में नहीं फंसे और लोगों की जिन्दगी खुशहाल बनी रहे। सभी ने संकल्प किया कि अब वे बिना परख के कोई खबर शेयर नहीं करेंगे। तथा अन्य लोगों को भी फेक न्यूज के जाल से बचने की प्रेरणा देंगे।


अधिक से अधिक वोट दिलाने का संकल्प-
जागो जनमत यात्रा के तहत बिलाड़ा विधानसभा व भोपालगढ़ विधानसभा क्षेत्र में चुनावी संवाद के दौरान सैकड़ों प्रबुद्धजन, युवा, महिलाओं, राजनैतिक दलों से जुड़े कार्यकर्ताओं व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने मेरा वोट, मेरा संकल्प अभियान के तहत अधिक से अधिक वोट दिलाने की शपथ ली। लोगों ने मुहिम की सराहना करते हुए कहा कि शपथ लेने से मन का विश्वास और मजबूत हो गया है। लोगों ने कहा कि वे खुद का वोट देने के साथ क्षेत्र के तमाम लोगों को 7 दिसम्बर को लोकतंत्र के उत्सव को सामूहिक रूप से वोट देकर मनाने के लिए प्रेरित करेंगे।
-------
पत्रिका व फेसबुक की फेक न्यूज को लेकर चलाई जा रही मुहिम से लोगों को सच व गलत का ज्ञान होगा, ताकि लोग अपवाहों से बचेंगे। हम भी इस मुहिम को जन-जन तक पहुंचाएंगे और देश व समाज को बचाएंगे।
-पारस गुर्जर, छात्र नेता, भोपालगढ़ विधानसभा

-------
फेक न्यूज की वजह से समाज व देश को भारी नुकसान हो रहा है। सभी को अवेर होना चाहिए। पुख्ता स्रोस की जानकारी के कोई भी पोस्ट या संदेश फॉरवर्ड नहीं करना चाहिए। इससे हम कई गलतियों से बच जाएंगे।
-सुजानसिंह सिरवी, बिलाड़ा विधानसभा