
हर माह के प्रथम शुक्रवार को होगी जनसुनवाई
जोधपुर। जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं समाधान प्रत्येक माह के प्रथम शुक्रवार या इस दिवस को अवकाश होने पर अगले कार्य दिवस पर आयोजित की जाएगी। जिला कलक्टर के निर्देशानुसार जनसुनवाई कार्यक्रम में जिला पुलिस अधीक्षक व समस्त जिलास्तरीय अधिकारीगण, संबंधित आयुक्त नगर निगम, सचिव जोधपुर विकास प्राधिकरण, जिला मुख्यालय पर पदस्थापित विभागों के संभाग स्तरीय अधिकारीगण भी जिला स्तरीय सुनवाई में भाग लेंगे। जिला स्तरीय जनसुनवाई में सम्मिलित किए जाने वाले संभावित प्रकरणों का पूर्व चिन्हिकरण किया जाएगा।
आदेश के तहत जनसुनवाई में पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, खाद्य सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा, सडक़ आदि से जुड़ी हुई समस्याओं को प्राथमिकता दी जाएग्री। अन्य विभागों से जुड़े प्रकरणों की सुनवाई इनके बाद की जाएगी। राज्य स्तर पर प्राप्त परिवेदनाओं जो जिला स्तर पर आवश्यक कार्यवाही के लिए भिजवाई जाती है, को जनसुनवाई में उचित समाधान करने के लिए सम्मिलित कर निस्तारण किया जावेगा लेकिन ऐसे प्रकरणों के निस्तारण में अनावश्यक विलंब न हो इसलिए ऐसे प्रकरणों का निस्तारण शीघ्रातिशीघ्र निस्तारण सुनिश्चित होगा। ऐसे परिवादी जिनकी परिवेदनाओं का समाधान उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई में नहीं हो पाया है, ऐसे प्रकरणों को जिला स्तरीय जनसुनवाई में सम्मिलित करने के लिए संबंधित उपखण्ड अधिकारी प्रकरणों के संबंध में पूर्व में सूचना देंगे एवं प्रकरण के बारे में तथ्यात्मक रिपोर्ट नियत जनसुनवाई दिवस से पूर्व ही इस कार्यालय को प्रेषित करेंगे ताकि जनसुनवाई में उचित समाधान किया जा सके।
Updated on:
16 Mar 2021 10:57 pm
Published on:
16 Mar 2021 10:57 pm
