
जोधपुर/बिलाड़ा। भाजपा परिवर्तन संकल्प यात्रा का रथ बुधवार अपराह्न बाद बिलाड़ा के मोतीसिंह स्टेडियम पहुंचेगा। संकल्प यात्रा में शामिल असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश माथुर, प्रांतीय एवं जिला स्तर के नेताओं के साथ जनसभा को संबोधित करेंगे।
जोधपुर से रवाना होकर पहुंचेंगी रथ यात्रा
परिवर्तन रथ यात्रा जोधपुर से रवाना होकर लूणी विधानसभा के गांवों से होकर अपराह्न डांगियावास, कापरड़ा, भावी, पिचियाक होते हुए बिलाड़ा में प्रवेश करेगी। बाणगंगा मोड़ पर दुपहिया वाहनों के साथ यात्रा की अगवानी होगी। बिलाड़ा मुख्य बस स्टैण्ड से यात्रा रथ गाजे बाजों के साथ सुभाष मार्ग, नई सड़क, अम्बेडकर सर्कल होते हुए सभा स्थल पर पहुंचने पर पार्टी पदाधिकारी अगवानी करेंगे।
यात्रा आज पाल में
धुंधाड़ा। भाजपा राजस्थान की परिवर्तन संकल्प यात्रा की आमसभा बुधवार को पाल बालाजी के पास ठाकुरजी मंदिर के पास आयोजित होगी। यात्रा के जिला संयोजक एवं भाजपा देहात जिला के महामंत्री डॉ. सोहन चौधरी ने बताया कि लूणी विधानसभा क्षेत्र की इस आमसभा में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा एवं केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सम्बोधित करेंगे। उनके साथ में वरिष्ठ भाजपा नेता ओमप्रकाश माथुर, प्रदेश महामंत्री जगवीर छाबा, प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण पंचारिया, जोगेश्वर गर्ग भी शामिल होकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। विधानसभा संयोजक सुरताराम देवासी ने बताया कि आमसभा में लूणी विधानसभा के हजारों लोग शामिल होंगे।
Published on:
20 Sept 2023 10:08 am

बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
