10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उर्स में जनप्रतिनिधियों ने पेश की चादर

अकीदत से मनाया ख्वाजा लतीफ शाह का बड़ा उर्स
less than 1 minute read
Google source verification
उर्स में जनप्रतिनिधियों ने पेश की चादर

उर्स में जनप्रतिनिधियों ने पेश की चादर

जोधपुर. हजरत ख्वाजा अब्दुल लतीफ शाह के 118वें उर्स में जनप्रतिनिधियों ने शिरकत कर चादर पेश की। दरगाह नाजिम पीर मोहम्मद अबुल हसन मीनाई ने बताया कि सोमवार को बड़ा उर्स अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया। उन्होंने बताया कि हमीदुद्दीन नागौरी के यहां से लाई गई चादर को अकीदत के साथ पेश किया गया। बड़े उर्स में सोमवार देर रात दरगाह ख्वाजा गरीब नवाज के खलीफा सैयद नसीरूद्दीन चिश्ती उर्स के प्रोग्राम में पहुंचे। दरगाह प्रवक्ता अमजद खान ने बताया कि कौमी एकता के तहत रविवार देर रात जनप्रतिनिधियों ने अकीदत की चादर पेश की। आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत, शहर विधायक मनीषा पंवार, राजस्थान बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष संगीता बेनीवाल, प्रो. डॉ. अय्यूब खान, नगर निगम उत्तर की महापौर कुंती देवड़ा परिहार, उप महापौर अब्दुल करीम जॉनी की ओर से चादर पेश की गई।

दरगाह नाजिम पीर मोहम्मद अबुल हसन मीनाई ने बताया कि सोमवार को बड़ा उर्स अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया। उन्होंने बताया कि सूफी सुल्तानुत्तारेकीन हमीदुद्दीन नागौरी रहमतुल्लाहि अलैहि के यहां से लाई गई चादर को सोमवार शाम बाद नमाजे़ अस्र अकीदत के साथ पेश किया गया। बड़े उर्स की मुख्य रस्म चादर शरीफ के मौके पर सज्जादानशीन पीर नजमुल हसन नजमी सुलैमानी, नाजिम पीर मोहम्मद अबुल हसन, मौलाना अबुल कलाम नूरी, पीरजादा फैजुल हसन लतीफ़ी सहित धर्मगुरू उपस्थित रहे। उतराखण्ड में आई प्राकृतिक आपदा के संकट काल में पीड़ितों के लिए खास तौर से दुआ की गई।